फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona, sampel, bank employe

कोरोना अलर्ट : बैंक कर्मचारी, दिल्ली पुलिस के जवान समेत पांच की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Tue, 16 Jun 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona, sampel, bank employe
कोरोना संक्रमित के घर के बाहर पोस्टर चस्पा करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर दिन-ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को पांच नए केस सामने आए। दिल्ली का बैंक कर्मचारी और दिल्ली पुलिस का जवान भी संक्रमित मिला है। वहीं रविवार देर शाम बामला वासी व्यक्ति के दूसरे बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। पिता-पुत्र की पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 130 तक पहुंच गया है। वहीं 81 एक्टिव केस है। सोमवार को पॉजिटिव मिले पांच मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं रविवार को पॉजिटिव मिले 20 कोरोना पॉजिटिव में से 18 को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी की हिस्ट्री जांचने में जुटी थी कि सोमवार को पांच नए केस सामने आ गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाने में जुटी थी।
विज्ञापन

ये नए मामले आए सामने
- दिल्ली में एक्सिस बैंक कर्मी पॉजिटिव : पतराम गेट वासी 27 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त व्यक्ति दिल्ली में एक्सिस बैंक में नौकरी करता है। वह 14 जून को भिवानी आया था। यहां आने के बाद उसने अपना सैंपल दिया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पतराम गेट की महिला मिली पॉजिटिव : पतराम गेट वासी 48 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला पहले इस क्षेत्र के पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आई थी।
- दिल्ली पुलिस का जवान मिला पॉजिटिव: गांव बामला से एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। यह 29 वर्षीय व्यक्ति है, जो दिल्ली पुलिस में नौकरी करता है।
- सूई की दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव : सूई गांव में शनिवार को एकव्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह गुरुग्राम में नौकरी करता था और 20 मार्च को भिवानी आया था। छह जून कोउसे बुखार हुआ था। जिसकी शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उक्त व्यक्ति के संपर्क में आई 23 वर्षीय व 22 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
- बामला वासी व्यक्ति के दूसरे लड़के की रिपोर्ट भी पॉजिटिव : बामला वासी एक व्यक्ति और उसके 11 वर्षीय लड़के की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर शाम उसके 14 वर्षीय दूसरे बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
रविवार को आए 20 कोरोना पॉजिटिव में 18 को किया होम आइसोलेट
जिले में रविवार को 20 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 18 कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेट किया गया। इन 20 में से एक गांव पात्थरवाली से, दो गांधी नगर कृष्णा कालोनी भिवानी से, तीन पुराना हाउसिंग बोर्ड कालोनी भिवानी से, दो एसडीएम नगर फरीदाबाद से जो कि गांव चांग में आए है, एक पतराम गेट भिवानी से, तीन गंाव बामला से, दो लोहारू से, दो हालु बाजार भिवानी से, एक पुराना पटवार खाना भिवानी से, एक चिरंजीव कालोनी भिवानी से, एक पुराना बस स्टैंड रोड भिवानी से, एक गांव सैनीवास और एक गांव कायला से है।
अब तक जिले में 130 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। जिनमें से 49 ठीक होकर अपने घर जा चुके है तो 81 एक्टिव केस है। सोमवार को जिले से 250 सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए है। वहीं अब तक 60 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार कोई भी कोरोना पॉजिटिव अगर घर पर रहना चाहे तो वह रह सकता है, परन्तु उसे सभी प्रकार की सावधानी रखनी होंगी। होम आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन उसके घर का निरीक्षण भी करेंगे। अब तक जिले 5166 सैंपल जांच के लिए रोहतक भेजे जा चुके है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा टीमें गठित करके जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है उस एरिया में घरों का सर्वे करके व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं विभाग की मोबाइल टीमों द्वारा भी प्रतिदिन बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed