फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, two people die, doctors

कोरोना से बुजुर्ग समेत दो की मौत

Wed, 07 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona positive, two people die, doctors
युवती की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग और 54 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। व्यक्ति की मौत दिल्ली में तो बुजुर्ग ने हिसार में उपचार के दौरान दम तोड़ा। जिले में अब मरने वालों का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में 2996 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 2692 ठीक हो चुके हैं और 267 एक्टिव केस हैं। वहीं बुधवार को 41 ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

बुखार और खांसी के बाद बिगड़ी हालत
कोरोना पॉजिटिव फ्रेंड्स कॉलोनी वासी 54 वर्षीय व्यक्ति ने दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति को 29 सितंबर को खांसी और बुखार हुआ था। जिसके बाद निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां दो दिन दाखिल रखा। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन हिसार के एक अस्पताल में ले गए। जहां दो दिन दाखिल रखा। यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन तीन अक्तूबर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान पांच अक्तूबर को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे दम तोड़ दिया। पोर्टल से स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन

पतराम गेट वासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम
कोरोना पॉजिटिव पतराम गेट वासी 65 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। व्यक्ति को पांच सितंबर को खांसी और बुखार की समस्या हुई थी। जिसके बाद एक निजी अस्पताल में दिखाया। छह को बुजुर्ग को उक्त अस्पताल में दाखिल किया गया। 11 सितंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 13 सितंबर को उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की समस्या रही। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां 19 सितंबर को दोपहर बाद साढ़े तीन दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना अब पोर्टल से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 नए संक्र्रमित मिले, 41 ने जीती महामारी से जंग
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि बुधवार को 10 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें मानहेरू से 31 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि बीईओ कार्यालय लोहारू में क्लर्क है और हर रोज आवागमन करता है। वार्ड-सात बलियाली से 31 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि मथूरा उत्तर प्रदेश में जीएलए यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है। वह गांव बलियाली में एक अक्तूबर को आया था। तोशाम से 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है, जो कि गृहिणी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है। गांव बीरण से 54 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि मिडिल स्कूल राजपुरा खरकड़ी में हेड मास्टर है। यह प्रतिदिन बीरण से राजपुरा खरकड़ी आता-जाता है। वार्ड नंबर 11 लोहारू से 23 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि गिफ्ट सेंटर लोहारू में कार्य करता है। यह ढिगावा में रहता है तथा प्रतिदिन लोहारू से ढिगावा आता-जाता है। अन्य पॉजिटिव में सेक्टर 13 वासी 37 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि इंडियन बैंक की एक शाखा में ब्रांच हेड है। रामगंजा मोहल्ला वासी 32 वर्षीय व्यक्ति इलाहाबाद बैंक में क्लर्क है और पॉजिटिव के संपर्क में आया है। महम गेट से 69 वर्षीय बुजुर्ग है, जो घर पर ही रहता है। शांति नगर वासी 34 वर्षीय महिला हांसी गेट पर यूनियन बैंक में कार्यरत है और कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है। सिविल सर्जन ने बताया कि जो भी कोरोना मरीज होम क्वारंटीन है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर जाकर जांच करवा रहा है। वहीं उन्हें दवाईयां दी जा रही है। इसके अलावा लोग सावधानी रखों। खांसी, जुकाम, बुखार, गले में तकलीफ, सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed