फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona positive teacher go to for shaving and bring vegetables.

शेव कराने, सब्जियां खरीदने और दूध लाने भी जाता था कोरोना संक्रमित शिक्षक

Mon, 11 May 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona positive teacher go to for shaving and bring vegetables.
रविवार को कोरोना संक्रमित केस आने पर सोमवार को सूना पड़ा सरकुलर रोड। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना पॉजिटिव मिला शिक्षक पिछले 21 दिन के दौरान किस-किस से मिला, यह जांच स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और कोविड-19 सिक्योरिटी टीम के लिए परेशानी बन गई है। कुछ वह पूरी जानकारी देने में भी हिचकिचा रहा है और टीम को सही जानकारी नहीं दे रहा। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह नाई की दुकान पर शेव करवाने भी गया और दूध लेने, सब्जियां व अन्य घरेलू सामान लेने भी जाता था। इतना ही नहीं मुंढाल गांव से भी परिजन उससे मिलने विद्यानगर कॉलोनी में आए थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विद्यानगर निवासी बीएसएफ जवान के बाद उनके ही पड़ोसी जेबीटी शिक्षक और उनके दो बच्चों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव रही थी। तीनों को रविवार शाम को ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। शिक्षक की दूरी बेटी की रिपोर्ट निगेटिव रही। संदेह होने पर सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। शिक्षक 19 अप्रैल को अपनी पत्नी को छोड़ने दिल्ली गया था। अब पता लगाया जा रहा है कि वहां से आने के बाद के पिछले 21 दिन के दौरान वह कितने लोगों के संपर्क में आया ताकि सभी की मेडिकल जांच की जा सके।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही डिटेल
शिक्षक अपने बेटे को इलाज के लिए शहर के रोहतक गेट क्षेत्र में एक ईएनटी स्पेशलिस्ट के पास भी लेकर गया था। इसके अलावा वह बैराण गांव से दो व्यक्तियों के घर से घी भी लाया था। जिसको लेकर सूचनाएं विभिन्न ग्रुपों में भी साझा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ जवान के घरवालों की रिपोर्ट रही निगेटिव
विद्या नगर कॉलोनी से सात मई को लिए गए 46 सैंपलों में से तीन सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए हैं बाकी सभी रिपोर्ट निगेटिव रही है। कोरोना के संक्रमण के कारण दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले बीएसएफ जवान के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव रही है।
62 सैंपल जांच के लिए भेजे पीजीआई
सोमवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विद्यानगर के 896 घरों के 4023 व्यक्तियों की स्क्रीनिगं की है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि विद्यानगर में सोमवार को 62 लोगों के सैंपल लेकर पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। इनमें अधिकतर पॉजिटिव पाए शिक्षक के पड़ोसी या संपर्क में आए लोगों के हैं। सोमवार को जिले में कुल 85 सैंपल लिए गए, जिनमें से 84 सैंपल रोहतक भेजे गए और एक सैंपल की रैपिड किट से जांच की गई, जो कि निगेटिव रही। विभाग सोमवार तक 1166 लोगों के सैंपल ले चुका है। अभी आइसोलेशन वार्ड में 13 व्यक्तियों को रखा है।

तीनों पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा है। शिक्षक की दूरी बेटी की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसका दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। विद्यानगर कॉलोनी में घर-घर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। शिक्षक संपर्क में आए लोगों की सही जानकारी नहीं दे रहा। फिर भी जिनका पता लगा है, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर
पॉजिटिव पाए गए शिक्षक से 19 अप्रैल के बाद मिलने वाले सभी लोग अपना टेस्ट सामान्य अस्पताल में कराए। यह उनकी सुरक्षा के लिए ही है।
इंस्पेक्टर श्रीभगवान, इंचार्ज कोविड-19 सिक्योरिटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed