फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, teacher, doctor

कन्या स्कूल के सात शिक्षक तो सांगा में दो संक्रमित मिले

Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona positive, teacher, doctor
लोगों के सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
अनलॉक प्रक्रिया अब महंगी साबित हो रही है और कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को रिकार्ड तोड़ 94 केस मिलने के बाद बुधवार को भी 28 केस सामने आए। महज एक दिन 1400 से कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1500 के आंकड़े को पार कर गया। कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सात शिक्षक समेत नौ पॉजिटिव मिले तो बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर, दो मैनेजर समेत छह पॉजिटिव मिले। कृष्णा कॉलोनी में 12 पॉजिटिव मिले है। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1541 तक बढ़ गया है। जिनमें एक्टिव केस 356 है। 17 ने कोरोना को मात भी दी और अब तक 1173 ठीक हो चुके है। बुधवार को भी 900 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण अब गंभीर होता जा रहा है। इसके फैलने में एक बड़ा कारण लापरवाही सामने आ रही है। स्कूलों में इन दिनों परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे है। जिसके चलते स्कूलों से ही ज्यादा पॉजिटिव सामने आ रहे है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सात शिक्षकों समेत नौ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सांगा सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पॉजिटिव मिले। ऐसे में स्कूलों में परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आ रहे लोगों व स्कूल स्टाफ पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात और बुधवार को सामने आए कोरोना पॉजिटिव में कन्या स्कूल से नौ, कृष्णा कॉलोनी से 12, बैंक ऑफ इंडिया से छह, चांग, दादरी गेट, विद्यानगर से तीन, सेक्टर 13 से चार, पतराम गेट क्षेत्र से 10, सेक्टर 13 से आठ, स्वामी कृपाराम क गली से दो, कलिंगा, भागेश्वरी, पुराना बस स्टैंड, विकास नगर, बावड़ी गेट, हालुवास गेट, बड़ाला, बैंक कॉलोनी, तिगड़ाना से एक-एक पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- बैंक ऑफ इंडिया में मचा हड़कंप : बैंक ऑफ इंडिया से छह कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। 57 वर्षीय चीफ मैनेजर के अलावा 35 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर, 38 वर्षीय क्लर्क, 25 वर्षीय एग्रीकल्चर ऑफिसर, 32 वर्षीय मैनेजर, 35 वर्षीय चपरासी शामिल है। छह पॉजिटिव आने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कोरोना पॉजिटिव आने और कार्य नहीं होने का नोटिस चस्पाया गया।
- गर्ल्स स्कूल में मचा हड़कंप : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात शिक्षकों समेत नौ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले यहां 29 को प्रिंसिपल व एक अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब नौ और पॉजिटिव मिले है। इनमें 41 वर्षीय, 40 वर्षीय महिला शिक्षक, 54 वर्षीय शिक्षक, 50 वर्षीय लैब अटेंडेंट, 49 वर्षीय लेक्चरर, 43 वर्षीय और 41 वर्षीय महिला लेक्चरर शामिल है। इनके अलावा नोएडा वासी एक 27 वर्षीय सीए की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हे। वह स्कूल में आए थे। यहीं उनका सैंपल हुआ। नौ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बुधवार को दिनभर स्कूल में भय का माहौल रहा। स्टाफ सदस्यों ने बताया कि लोग अब परिवार पहचान पत्र बनवाने आ रहे है तो खतरा ज्यादा है।
- कृष्णा कॉलोनी में 12 मिले पॉजिटिव : कृष्णा कॉलोनी में 12 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकतर दो परिवार से ही है। इनमें 65 वर्षीय व्यक्ति, जिसका शोरूम है। बाकी उसके परिवार के सदस्य 32 वर्षीय बेटा, 18 वर्षीय किशोरी, 60 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय वर्षीय महिला है। इनके अलावा 52 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय उसकी पत्नी, 24 वर्षीय बेटी पॉजिटिव मिली। कृष्णा कॉलोनी से 60 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- चांग में तीन मिले पॉजिटिव : चांग गांव में एक ही परिवार के तीन पॉजिटिव मिले है। इनमें एक अगस्त को पॉजिटिव मिले व्यक्ति की 55 वर्षीय पत्नी जो कि आंगनबाड़ी वर्कर है के अलावा पॉजिटिव का 65 वर्षीय और 59 वर्षीय भाई पॉजिटिव मिले है।
-दादरी गेट से तीन पॉजिटिव: दादरी गेट से पहले आए पॉजिटिव के परिवार से तीन और पॉजिटिव मिले है। जिनमें उसकी 45 वर्षीय पत्नी, 13 वर्षीय बेटी के अलावा 21 वर्षीय युवक शामिल है।
- सांगा स्कूल का प्रिंसिपल और चतुर्थश्रेणी कर्मी मिले पॉजिटिव : सांगा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 53 वर्षीय प्रिंसिपल और 54 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- बिजली कर्मी मिला पॉजिटिव : तिगड़ाना वासी 35 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। जो कि बिजली निगम में कार्यरत है।
- दुकानदार मिले पॉजिटिव : अनाजमंडी से 68 वर्षीय आढ़ती कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा स्वामी कृपाराम की गली हालु बाजार वासी ज्वेलरीशॉप संचालक 54 वर्षीय व्यक्ति, उसका 27 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले है। पतराम गेट से एक 34वर्षीय ज्वैलरी शॉप संचालक और 28 वर्षीय युवक जो कि हांसी गेट पर एक मोबाइल दुकान में सेल्समैन है कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बाजारों में उमड़ रही भीड़, बढ़ रही लापरवाही
अनलॉक-4 में लापरवाही चरम पर है। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लगभगसभी मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों और मुख्य चौक-चौराहों पर दिनभर जाम जैसे हालात बन रहे है। लोगों के चेहरों से मास्क गायब है तो सामुदायिक दूरी कहीं नजर नहीं आ रही।
वर्जन-
अब जिले में लापरवाही काफी बढ़ गई है और पुलिस वीरवार से शहर के सभी चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाएगी। मास्क नहीं लगाने वालों के चालान किए जा रहे है। सामुदायिक दूरी भी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
लापरवाही में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हमें अभी भी अलर्ट रहने की जरूरत है। सामुदायिक दूरी का ध्यान रखे और घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए। इसके अलावा घर लौटते समय हाथों को साबुन से अच्छी से धोए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed