फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, man die, doctors

जीताखोड़ी के खेतिहर मजदूर की कोरोना से मौत

Thu, 10 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona positive, man die, doctors
थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना की वजह से जिले में वीरवार को 16वीं मौत हो गई। जबकि तीन नए मामले सामने आए। वहीं 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए। वीरवार को आए तीन पॉजिटिव केस में दो विकास नगर व एक हाउसिंग बोर्ड से है। अब तक जिले में कुल 1842 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिसमें से 1498 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 327 एक्टिव केस है। वीरवार को जिले से 900 सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है जिनमें विकास नगर भिवानी से 34 वर्षीय महिला एवं उसका सात वर्षीय बेटा है और हाउसिंग बोर्ड भिवानी से 23 वर्षीय युवक है। वही बीती रात को 10 और कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है जिनमें से एक गांव नाथुवास से दो जगत कालोनी भिवानी से एक लोहड़ बाजार से तीन गम फैक्ट्री भिवानी से दो सेक्टर 13 भिवानी से और एक गांव बापोड़ा से है।
विज्ञापन

छह सितंबर को हुआ था सड़क दुर्घटना में घायल, चार दिन बाद तोड़ा दम
गांव जीताखेड़ी का 40 वर्षीय खेतिहर मजदूर छह सितंबर को सड़क हादसे में घायल हुआ था। परिजन उसे हिसार के जिंदल अस्पताल में ले गए थे। जहां छह सितंबर को ही उसका कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। धर्मबीर गांव में ही खेतों में मजदूरी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, तीन लड़कियां व एक लड़का है। जिसकी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की बाहर की कोई भी ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं हैं। परिजनों के अनुसार वह खेतों में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह कभी बाहर नहीं गया। उसे खांसी और बुखार के भी कोई लक्षण नहीं थे। जिंदल अस्पताल में ही उपचार के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद वीरवार को उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
अब तक जिले में कुल 1842 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिसमें से 1498 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 327 एक्टिव केस हैं। वीरवार को जिले से 900 सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को 35 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
- जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed