{"_id":"5f9dac748ebc3e9bb744c862","slug":"corona-positive-four-old-man-die-doctors-taken-sample-bhiwani-news-rtk580928711","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित चार बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित चार बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब जानलेवा बनता जा रहा है। जिले में कोरोना के संक्रमण से चार और मौतों के मामले सामने आए हैं। चारों ही बुजुर्ग हैं। एक विजय नगर से है तो दूसरा जाटू लुहारी, तीसरा ढाणी चरखान से और चौथा 60 वर्षीय भारत नगर से है। अब जान गंवाने वाले कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 57 तक पहुंच गया है। इनमें 20 मौतें तो इसी अक्तूबर माह में हुई। मरने वाले 56 लोगों में 90 फीसदी तक बुजुर्ग है।
वहीं कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3800 को पार गया। शनिवार को भी 28 पॉजिटिव सामने आए। इनमें सिवानी से 11, तोशाम, लोहारू से चार-चार, बवानीखेड़ा, खरकड़ी, बामला, कलिंगा, सेक्टर 23 से एक-एक कोरोना पॉजिटिव है। अब जिले में 3801 कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें एक्टिव केस 277 है। 3471 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 850 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विजय नगर के 72 वर्षीय बुजुर्ग : विजय नगर वासी 772 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने, खांसी के कारण 27 अक्तूबर को हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 30 अक्तूबर को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 31 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोविड-19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मृतक के घर भी पहुंची और संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे।
विज्ञापन
जाटू लोहारी के 62 वर्षीय बुजुर्ग : कोरोना पीड़ित जाटू लोहारी के 62 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। व्यक्ति को 13 अक्तूबर को सांस लेने में तकलीफ व अन्य समस्याओं के चलते हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बाद में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 31 अक्तूबर को सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। सुबह करीब 10:54 पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोविड-19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में आए परिजनों के सैंपल जांच के लिए लेकर लैब भेजे।
ढाणी चरखान के 82 वर्षीय बुजुर्ग : ढाणी चरखान वासी 82 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। बुजुर्ग को 21 अक्तूबर को सांस लेने में तकलीफ व अन्य समस्याओं के कारण हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 21 अक्तूबर को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। 30 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी रखने की जरूरत है। लोग कोविड-19 नियमों का पालन करें। बाजारों में जाते समय मास्क लगाएं और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन