फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona positive, 12 new cases found, doctors

47 लोगों ने दी महामारी को मात, 12 नए संक्रमित मिले

Fri, 18 Dec 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
corona positive, 12 new cases found, doctors
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के लगातार पॉजिटिव केस आ रहे है। वीरवार को 12 नए पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6110 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 123 है। राहत भरी खबर है कि 47 ने कोरोना को मात दी। अब तक जिले में 5854 ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 1314 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में नजर आ रहा है। पहले जहां काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव हर रोज आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या में एकाएक काफी कमी आई है। वीरवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 6110 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 123 है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने कहा कि अभी भी हमें सावधानी रखने की जरूरत है। लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

70 लोगों के लिए सैंपल
लोहारू। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित रूप से लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। उसी कड़ी में वीरवार को लोहारू में कोरोना जांच के लिए 70 लोगों के सैंपल लिए गए। अजय दहिया ने बताया कि डॉ. सुधीर कुमार की टीम ने 70 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। लोहारू पीएचसी के अधीन कोरोना संक्रमण के एक्टिव छह मामलों में से दो स्वस्थ हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed