फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona: Passengers returning from sensitive countries will not be mixed

कोरोना : संवेदनशील देेशों से लौटे यात्रियों को नहीं किया जाएगा मिक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona: Passengers returning from sensitive countries will not be mixed
अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण ने इन दिनों फिर से दस्तक दे दी है। जिले में भी कोरोना का एक मरीज सामने आ चुका है। एट रिस्क यानी संवेदनशील देशों से आए यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी में रख रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 141 यात्री विदेश से लौटे हैं, जिनमें से 28 यात्री एट रिस्क देशों से आए हैं, जिन्हें हाई रिस्क कैटेगरी में रखा है। वहीं कोरोना संक्रमितों को उचित उपचार देने के लिए नागरिक अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू भी बनाया है। ताकि अगर कोरोना के मामले सामने आए तो उन्हें उपचार दिया जा सके। साथ ही कोरोना जांच सैंपलिंग और वैक्सीनेशन की गति को भी तेज किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का फिलहाल एक केस सक्रिय
जिले में कोरोना संक्रमण का फिलहाल एक सक्रिय केस है, जिसे परिजनों ने होम आइसोलेट किया है। जिले में कोरोना की जांच के लिए अबतक 509937 सैंपल लिए थे, जिनमें से 22411 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि इनमें से 21756 स्वस्थ हो चुके है। वहीं 654 की मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 36 कंटेनमेंट जोन बनाए थे, जिन्हें कोरोना संक्रमण का अधिक खतरा था। फिलहाल जिले में कोई कंटेनमेंट जोन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

141 में से 80 यात्री होम क्वारंटीन
जिले में नवंबर और दिसंबर में विदेश से 141 यात्री आ चुके हैं। इनमें से 32 यात्री अन्य जिला से संबंधित थे, जिन्हें विभाग ने अपने गृह जिलो में भेज दिया है। फिलहाल 80 यात्री होम क्वारंटीन हैं, जिनकी निगरानी के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इन यात्रियों को सात दिन तक होम क्वारंटीन रहना पड़ेेगा। दोबारा कोरोना जांच में अगर उनके रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो दोबारा से सात दिन के लिए आइसोलेट किया जाएगा। विदेश से लौटे 49 यात्रियों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे है। वहीं 21 यात्रियों का क्वारंटाइन का समय पूरा हो चुका है। वहीं 28 को हाई रिस्क केटेगरी में रखा गया है।
विभाग ने ढाई गुना बढ़ाए कोरोना जांच नमूने
कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ढाई गुना कोरोना जांच के नमूने बढ़ा दिए हैं। पहले रोजाना 700 से 800 सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन अब दो से ढाई हजार तक रोजाना सैंपल लिए जा रहे है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए 1700 सैंपल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। वहीं 1206 सैंपल की रिपोर्ट फिलहाल लंबित है।
अलग से बनाए आइसोलेशन और आईसीयू वार्ड
कोरोना संक्रमित मरीजों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करने के लिए दो आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। इनमें से एक वार्ड में 36 बेड हैं, जिसे सामान्य मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं 35 बेड का नीकू आईसीयू वार्ड बनाया है, जिनमें 14 साल से कम आयु के बच्चों को दाखिल किया जाएगा। इनके अलावा नागरिक अस्पताल में 215 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है, जिन पर फ्लो मीटर भी लग चुके है। साथ ही जिले की प्रत्येक सीएचसी पर 25 से लेकर 50 तक बेड आरक्षित किए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को नजदीक सीएचसी में दाखिल किया जा सके।
जिले में टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 770021 को पहली और 527796 को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग ने 92 फीसदी को पहली और 63 फीसदी को दूसरी डोज लगी है। इनमें वहीं जिले के 5536 स्वास्थ्यकर्मियों में से 5657 को पहली और 5497 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 4385 फ्रंट लाइन वर्कर में से 4939 को पहली और 4697 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 470402 को पहली और 288946 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 161803 को पहली और 121814 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयु के 120120 बुजुर्गों में से 127220 को पहली और 106842 को दूसरी डोज लग चुकी है।

मास्क अवश्य लगाएं
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। नागरिक अस्पताल सहित जिले में 150 केंद्रों पर वैक्सीन के लिए स्थायी केंद्र बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन को लेकर पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था की हुई है। किसी भी नागरिक को कोरोना को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed