{"_id":"6413523e724db1bd94091f19","slug":"corona-knocked-amidst-influenza-virus-a-patient-came-forward-in-the-district-bhiwani-news-c-21-1-81197-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इन्फ्लूएंजा वायरस के बीच कोरोना ने दी दस्तक, जिले में एक मरीज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इन्फ्लूएंजा वायरस के बीच कोरोना ने दी दस्तक, जिले में एक मरीज आया सामने
Thu, 16 Mar 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले में जहां इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग करने में जुटा था। वहीं दूसरी ओर वीरवार को कोरोना संक्रमण ने जिले में फिर से दस्तक दे दी है। शहरी क्षेत्र में कोरोना का एक मरीज सामने आया है, जिसे होमआइसोलेट किया है। मरीज को हल्की खांसी और जुकाम है, जिसके परिजनों के चार सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
परिजनों के सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है। जबकि वीरवार को ह्यूमन पैरा इन्फ्लूएंजा वायरस का भी एक मरीज मिला है, जिसे खांसी और जुकाम की दिक्कत है। मरीज के परिजन स्वस्थ है और उन्हें कोई लक्षण नहीं है। वहीं जिले से इन्फ्लूएंजा वायरस की जांच के लिए तीन सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग जहां लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है, वहीं नागरिक अस्पताल में ही कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अस्पताल में न तो कोई मास्क का प्रयोग कर रहा है और न ही उचित सामुदायिक दूरी नियम की पालना। ओपीडी में रोजाना 2000 से अधिक मरीजों की भीड़ लगी रहती है, जिसके कारण संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपनी और से पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध का दावा कर रहा है। नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आ रहे अधिकतर मरीजों को खांसी, जुकाम, बुखार की दिक्कत है। ऐसे में कोरोना, कोल्ड और फ्लू के लक्षण समान होने से आमजन को अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
कोरोना, कोल्ड व इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षणों में अंतर
- कोरोना में गले में खराश कभी-कभी होती है, जबकि कोल्ड और फ्लू में यह समस्या रहती है।
- तीनों में ही खांसी रहती है।
- कोरोना में छींक नहीं आती, जबकि कोल्ड व फ्लू में छींक आती है।
- कोरोना व फ्लू में बुखार रहता है, जबकि कोल्ड में नहीं होता।
- कोरोना में कभी-कभी बदन दर्द रहता है, जबकि कोल्ड में हल्का सा और फ्लू में बदन दर्द रहता है।
- कोरोना में थकान, सिर दर्द और नाक बहने की समस्या कभी-कभी रहती है। जबकि कोल्ड में ये समस्याएं हल्की सी रहती है और फ्लू में तीनों ही समस्याएं रहती है।
- कोरोना और फ्लू में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, जबकि कोल्ड में नहीं होती।
- कोरोना में स्वाद न आने की समस्या हो सकती है। जबकि कोल्ड में ऐसी कोई समस्या नहीं रहती। वहीं फ्लू में यह समस्या हो सकती है।
जिले में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि वे सावधानी जरूर बरतें। मास्क, उचित सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग करें, ताकि संक्रमण से बचाव रहे। कोरोना संक्रमित होमआइसोलेट है, जिसे खांसी और जुकाम के हल्के लक्षण है, ज्यादा दिक्कत नहीं है।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।