फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona

50 और कोरोना पॉजिटिव संक्रमित हुए ठीक, 10 नए पॉजिटिव केस आए सामने

Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की ठीक होने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को भी 50 लोगों ने कोरोना को मात दी। पिछले चार में 158 और जिले में अब तक कुल 308 कोरोना रोगी वायरस को मात दे चुके हैं। इधर, शुक्रवार को 10 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इनमें तोशाम से चार, शहर की बीटीएम लाइन कॉलोनी से तीन, विकास नगर से दो और गांव मिरान से एक है। नए संक्रमितों में दो कलाकार, एक एमपीएचडब्ल्यू, बिजली कर्मी, बैंक का डिप्टी मैनेजर, ड्राइवर शामिल है। जिले में अब कोरोना रोगियों का आंकड़ा 480 तक पहुंच गया है। जिले में अब 169 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 260 लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे।
विज्ञापन

ये कोरोना पॉजिटिव आए सामने
तोशाम में चार कोरोना रोगी : तोशाम में चार कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें 14 वर्षीय और 18 वर्षीय दो लड़कियां हैं। ये दोनों उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नृत्य कलाकार हैं। दोनों 29 जून को रोहतक आई थीं और एक जुलाई को तोशाम आई थीं। 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह पीएचसी छपार में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है। यह तोशाम की स्वास्थ्य विभाग की टीम का सदस्य है। 20 वर्षीय एक युवक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह तोशाम में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है। मूल रूप से वह हिसार जिले के उमरा गांव का है और गांव से तोशाम आता-जाता है।
विज्ञापन

दिल्ली प्राइवेट कंपनी का कर्मी पॉजिटिव : मिरान में 34 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। वह 27 जून को दिल्ली से अपने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटीएम लाइन से तीन पॉजिटिव : बीटीएम लाइन से शुक्रवार को फिर तीन पॉजिटिव सामने आए हैं। 17 वर्षीय लड़के, 38 वर्षीय महिला और 11 वर्षीय लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनों से पहले से पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे।
ड्राइवर मिला पॉजिटिव : विकास नगर से 24 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कि ड्राइवर है। यह पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
बैंक का डिप्टी मैनेजर मिला पॉजिटिव : एक्सिस बैंक भिवानी से 29 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह विकास नगर भिवानी में रहता है। यह एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था।

शुक्रवार को 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 308 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। 10 नए कोरोना पॉजिटिव भी सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में 480 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शुक्रवार को 260 नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है। - जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed