फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona alert : Washbasin littered with dirty water and filth

कोरोना अलर्ट : गंदे पानी और गंदगी से अटे वॉशवेशन

Wed, 08 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona alert :  Washbasin littered with dirty water and filth
लोहानी क्वारंटीन सेंटर में फैली गंदगी। - फोटो : Bhiwani
गंदे पानी और गंदगी से अटे वॉशबेसिन। जगह-जगह फैली गंदगी। पेयजल के स्थान पर भी गंदा पानी। दुर्गंध मारते शौचालय और टूटे दरवाजे। यह हाल है कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने के लिए बनाए कोविड-19 केयर सेंटर लोहानी का। मंगलवार को केयर सेंटर में ले जाए गए 29 मरीज अव्यवस्थाओं से परेशान रहे। इसके बाद उन्होंने अव्यवस्थाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। बाद में हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने साफ-सफाई करवाई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी कोविड-19 केयर सेंटर लोहानी की व्यवस्थाओं पर वहां रखे मरीजो ने सवाल उठाए थे। गंदगी होने, बेड के नीचे गंदा फैला होने पानी, अत्यधिक मच्छर होने के आरोप लगाए थे। अमर उजाला ने प्रमुखता से इसे प्रकाशित कर अव्यवस्थाएं दिखाईं। इसके बाद वहां सफाई करवाई गई। मरीज ठीक हुए तो सफाई में भी लापरवाही बरती जाने लग। मंगलवार को एक ही दिन में 29 कोरोना पॉजिटिव आए, जिनमें से अधिकतर को लोहानी केयर सेंटर ले जाया गया। वहां की अव्यवस्थाओं को देख मरीजों के होश उड़ गए। मरीजों का आरोप है कि गंदगी के बीच जमीन पर रखकर खाना दिया गया। मरीजों का आरोप है कि यहां एक व्यक्ति ही साफ-सफाई का जिम्मा संभाले है, वहीं खाना सर्व करता है। मरीजों ने इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो तुरंत साफ-सफाई कराने के आदेश देकर सफाई शुरू करवाई गई।
विज्ञापन

परेशान मरीज बोले- यहां तो स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार हो जाएगा
कल दोपहर को हम यहां आए थे। यहां बहुत गंदगी। शौचालयों में दुर्गंध आ रही है। यहां न तो उन्हें कोई दवाई दी जा रही है, न ही गर्म पानी या काढ़ा। इससे बेहतर घर पर रहते तो ठीक होने के लिए उपचार तो करा पाते। काढ़ा पी सकते थे, दवाइयां ले सकते थे। यहां आकर तो कोरोना से मरे या न मरे अन्य बीमारियों में जरूर फंस जाएंगे। - कोरोना पॉजिटिव युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

नरक से भी बुरा जीवन हमारा यहां पर आकर हो गया था। इस अस्पताल में सफाई व्यवस्था का हाल ऐसा है कि कोई भी यहां एक मिनट भी रुकना नहीं चाहेगा। यहां बीमार व्यक्ति का ठीक होना तो दूर स्वस्थ भी यहां आकर बीमार हो जाए। - कोरोना पॉजिटिव मरीज।
स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन
अस्पताल में सफाई स्थायी रूप से करवा दी है। अब अस्पताल में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन।

अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुचारू कर दीं : डॉ डूडी
मंगलवार को मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। उसके तुरंत बाद काफी मरीज अस्पताल में लाए गए तो सफाई नहीं हो सकी थी। अब पूरे अस्पताल में सफाई करवा दी गई है। आगे भी इसे मेंटने किया जाएगा। - डॉ. ओमप्रकाश डूडी, इंचार्ज कोविड केयर सेंटर लोहानी।

 क्वारंटीन सेंटर में मरीजों के लिए खुले में रखा खाना।

क्वारंटीन सेंटर में मरीजों के लिए खुले में रखा खाना।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed