{"_id":"6932c78aff935cd48e06538f","slug":"copies-of-the-seed-bill-and-the-electricity-amendment-bill-were-burned-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143469-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीज विधेयक और बिजली संशोधन बिल की प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीज विधेयक और बिजली संशोधन बिल की प्रतियां जलाईं
Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
तोशाम अनाज मंडी में बिलों की प्रतियां जलाते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। स्रा
तोशाम। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता और समर्थकों ने बीज विधेयक 2025 को वापस लेने तथा बिजली क्षेत्र को प्राइवेट हाथों में देने के बिजली संशोधन बिल को निरस्त करने की मांग को लेकर नई अनाज मंडी में दोनों बिलों की प्रतियां जलाईं।
संगठन के जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बीज विधेयक 2025 का ड्राफ्ट पेश किया है जिसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हित में बीज उत्पादन सौंप देने का प्रावधान है। बीज उत्पादन निजी हाथों में जाने से दामों में भारी वृद्धि हो जाएगी और खेती की लागत और अधिक बढ़ जाएगी जिससे किसान कर्जदार हो जाएंगे।
जिला कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह कटारिया ने कहा कि बिजली संशोधन बिल 2025 के कानून बनते ही बिजली उत्पादन और वितरण निजी कंपनियों के हाथों में चला जाएगा। जिसके बाद बिजली के दाम दूसरी वस्तुओं की तरह बढ़ने शुरू हो जाएंगे। बिजली को प्राइवेट कंपनियों को देने के फैसले से पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को गहरे संकट में धकेल दिया जाएगा। साथ ही, हर तरह की सब्सिडियों को धीरे-धीरे खत्म कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में रामकुमार कटारिया, हजारी शर्मा, फूलचंद सैनी, ईश्वर सिंह, राजवीर सिंह, अनिल कुमार बागनवाला मौजूद रहे।