फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   coolar, light, motar in the house

घर में पानी की मोटर, आटा चक्की मशीन, पंखे-कूलर, लाइट मगर बिजली मीटर नहीं

Sat, 07 Dec 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
coolar, light, motar in the house
घर में पानी की मोटर, आटा चक्की मशीन, पंखे-कूलर, चारा काटने की मोटर, लाइट मगर बिजली मीटर नहीं। ये सब बिजली निगम टीम की छापामारी के दौरान सामने आया। रात के समय बिजली चोरी के केस पकड़ने के मामले आए मगर दोपहर में भी डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन डाल लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। इससे बिजली निगम कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं बिजली निगम की एक टीम ने शुक्रवार दोपहर गुजरानी गांव और लाजपत नगर में छापामारी की तो डायरेक्ट कुंडी के 11 केस पकड़े। सभी के खिलाफ बिजली चोरी के तहत चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजली निगम की टीम ने जेई वजीर सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गुजरानी गांव और फिर लाजपत नगर में छापामारी की। गांव में छापामारी के दौरान दोपहर के समय भी कुंडी कनेक्शन देख टीम के सदस्य भी हैरान रह गए। टीम ने एक के बाद एक गुजरान गांव में डायरेक्ट सप्लाई से कुंडी कनेक्शन बिजली चोरी करने के 11 मामले पकड़े। एक-दो केस में मीटर की वायर में कट कर बिजली चोरी की जा रही थी। इन भी के चालान किये गए। मगर हैरानी वाली बात यह रही कि दो-तीन घर ऐसे भी थे, जिनके घर में इलेक्ट्रिक उपकरणों की भरमार चारा काटने की मशीन, आटा पिसाई मशीन, पानी सप्लाई की मोटर भी मगर घर में बिजली का मीटर नहीं। गुजरानी गांव के बाद बिजली निगम की टीम ने लाजपत नगर में भी छापामारी की और बिजली चोरी का एक केस पकड़ा। यहां भी छापामारी के दौरान हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जेई वजीर सिंह ने बताया कि आज बिजली चोरी के 11 केस पकड़े गए है। इनके चालान किये गए है और जुर्माना शनिवार को तय किया जाएगा। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed