फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Controversy on INSO foundation day, police detained Digvijay Chautala

Bhiwani News: इनसो स्थापना दिवस पर विवाद, पुलिस ने दिग्विजय चौटाला को हिरासत में लिया

Tue, 05 Aug 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Controversy on INSO foundation day, police detained Digvijay Chautala
​भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस से दिग्विजय चौटाला और इनसो कार्यकर्ताओं ह
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो का स्थापना दिवस मनाने के लिए पहुंचे जेजेजी (जननायक जनता पार्टी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला दिग्विजय चौटाला को विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। जिस पर पुलिस प्रशासन व इनसो कार्यकर्ताओं में हुई बहसबाजी के बाद पुलिस ने दिग्विजय चौटाला सहित इनसो कार्यकर्ताओं को दोपहर बाद हिरासत में लिया गया। करीब 10 मिनट बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस के सभागार में इनसो का स्थापना दिवस मनाया जाना था। सभागार में कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय ने अनुमति नहीं दी। इससे पूरे दिन विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में टकराव का माहौल बना रहा। सुबह 11 बजे से ही विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनाती कर दिया गया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे दिग्विजय चौटाला इनसो कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचे। यहां तैनात पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं की जमकर बहसबाजी हुई। लेकिन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं घुसने दिया। इस पर दिग्विजय ने कहा कि विश्वविद्यालय में इनसो के स्थापना दिवस पर पौधरोपण करने व चौधरी देवीलाल की नीतियों पर विश्वविद्यालय में चर्चा की जानी थी। कुलपति ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। चौटाला ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन आरएसएस का अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसो को कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर यूनिवर्सिटी गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इनसो कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसने की कोशिश की, इस दौरान उन्हें रोका गया है। किसी भी तरह की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी है।
-सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।
---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed