फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Control room established for flood control in the district

Bhiwani News: जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित

Mon, 10 Jul 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Control room established for flood control in the district
अमर अजाला के सोमवार के अंक में प्रका​शित हुई खबर।
भिवानी। मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, लेकिन बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों में अब भी जिला प्रशासन पीछे ही चल रहा है। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने कागजों में चल रहे बाढ़ से निपटने के प्रबंध, धरातल पर कश्ती में भी सुराग शीर्षक के साथ बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की हकीकत बयां की थी, जिसके बाद जिला प्रशासन भी जागा और उपायुक्त ने मानसून के दौरान जिले में जलभराव व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया।
विज्ञापन

वहीं जिला राजस्व अधिकारी को बाढ़ राहत के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। मानसून के दौरान जिला प्रशासन को बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत काफी कुछ ऐसे इंतजाम करने पड़ते हैं, जिसके तहत शहर और जिले में बाढ़ की स्थिति बनने व अत्यधिक जलभराव होने पर राहत और रेस्क्यू के लिए तुरंत कदम उठाए जा सके। इसके लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाता है। इसमें ये कर्मचारी स्थिति से निपटने और लोगों की आपदा के समय जान बचाने और राहत देने का काम कर सके। मगर जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे कोई कदम अभी तक नहीं उठाए गए थे। इतना ही नहीं शहर के डिस्पोजल भी पुरानी क्षमता से ही बारिश के पानी की निकासी करा रहे हैं, जबकि मौसम विभाग अत्यधिक बारिश की चेतावनी दे चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में तो जलभराव और नदियों के उफान पर होने की वजह से कई जगह विकट परिस्थिति बनी है। वहीं शहर में अब भी कई ऐसे पुराने मकान या सरकारी कंडम भवन हैं, जिसे काफी अर्से पहले गिराने के आदेश हो चुके हैं, मगर अब भी ये भवन घनी आबादी की जान पर बड़ा जोखिम बने हैं। ऐसे में ज्यादा बारिश के दौरान ये सरकारी भवन भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। भीम खेल परिसर में दर्शक दीर्घा भी कंडम घोषित की जा चुकी है, मगर इसे अभी तक नहीं गिराया है। यहां पर जिला प्रशासन के बड़े आयोजन और मुख्य मंच भी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

इन नंबरों पर दे सूचना
जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मानसून के दौरान जिले में यदि कहीं अत्यधिक जल भराव या बाढ़ की समस्या बनती है तो नागरिक 01664 241077, 01664 242172, 01664 243333 पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत का कार्य तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। नागरिकों के सामने किसी प्रकार की समस्या नहीं बनने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed