फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contractors been begging not to be believed, the student

मिन्नतें करता रहा ठेकेदार, नहीं मानें छात्र

Thu, 04 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 04 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में नए भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से गुस्साए छात्रों ने बुधवार को काम रुकवा दिया। कक्षाओं का बहिष्कार कर विरोध जताते हुए विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। अनियमितता के खिलाफ नारे भी लगाए। काम शुरू कराने के लिए ठेकेदार दिन भर छात्रों की मिन्नतें करता रहा, लेकिन विद्यार्थी इसी मैटेरियल से काम न होने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन


इसे लेकर छात्रों ने एडीसी से भी मुलाकात की और गड़बड़ी की शिकायत की। एडीसी ने निर्माण सामग्री के सैंपल की जांच कराने के निर्देश दिए। काम शुरू कराते हुए छात्रों को आश्वासन दिया कि अगर सैंपल में गुणवत्ता की कमी मिली तो लेंटर ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई परिसर में पिछले तीन माह नए वर्कशॉप व क्लास रूम का निर्माण कार्य चल रहा है। दो दिन पहले ही छात्रों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन देकर निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की थी। कार्रवाई के लिए तीन दिनों की मोहलत दी थी। यह समय पूरा होने से पहले ही बुधवार को ठेकेदार छत पर लेंटर डालने का काम शुरू कर दिया। सुबह छात्र संस्थान पहुंचे तो वहां काम शुरू देख भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्र कैंपस में इकट्ठा हुए और निर्माण कार्य को बंद करा दिया। छात्रों के विरोध की जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य ने मौके पर आकर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें। कुछ देर बाद छात्र जब क्लास में चले गए तो ठेकेदार ने दोबारा निर्माण शुरू करा दिया। छात्र दोबारा कक्षाओं से बाहर आकर वहीं बैठ गए और बिना सैंपल की जांच कराए निर्माण शुरू न होने देने की जिद करने लगे। छात्रों व ठेकेदार में काफी तनातनी भी हुई।

बाद में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल एडीसी विजय कुमार से मिला और पूरे मामले की जानकारी दी। विरोध प्रदर्शन में एसएफआई आईटीआई यूनिट के प्रधान मनीत, पोनी, दीपक, मनोज, अमित, नवीन, मंजीत, आकाश, जितेंद्र, रॉबिन, मोनू, प्रवीन, विक्रम, मयंक, मनीष, मनोज, अजय, जीतू, शुभम आदि शामिल रहे। नेतृत्व एसएफआई के जिला प्रधान क्रांति व विनोद ने किया।


भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर छात्रों की शिकायत थी। एडीसी के निर्देश पर सामग्री के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। काम शुरू करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि अगर घटिया सामान इस्तेमाल किया जा रहा होगा तो लेंटर तोड़वा दिया जाएगा। -एचएस अहलावत, प्रधानाचार्य, आईटीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed