फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contracted electricity employees raised many issues including assistance of Rs 3 lakh to the family of the deceased employee

Bhiwani News: अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने मृतक कर्मचारी के परिजनों को 3 लाख की सहायता सहित कई मुद्दे उठाए

Mon, 28 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Contracted electricity employees raised many issues including assistance of Rs 3 lakh to the family of the deceased employee
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के सदस्य कार्यकारी अभियंता संजय रंगा को मांग पत्र सौंपते। संघ : स

विज्ञापन
भिवानी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने सोमवार को बिजली कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कार्यकारी अभियंता संजय रंगा को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान संघ ने मृतक कर्मचारी प्रदीप के परिजनों को 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सभी अनुबंधित कर्मचारियों को टूल एंड प्लांट (टीएंडपी) उपलब्ध करवाने तथा फील्ड में मौजूद खतरनाक प्वाइंट्स और 11 केवी लाइन क्रॉसिंग को हटाने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।

मांग पत्र सौंपते हुए संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला और जिला अध्यक्ष ईमरान बापोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि फील्ड में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें सुरक्षा उपकरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना विभाग की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने मृतक कर्मचारी प्रदीप के परिवार को त्वरित राहत राशि देने की अपील भी की। कार्यकारी अभियंता संजय रंगा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इन्हें बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव अशोक कुमार, जिला उपप्रधान मनजीत, जिला उपाध्यक्ष पवन मिराण, जिला कार्यकारिणी सदस्य चरण सिंह जुई, आनंद, कोषाध्यक्ष राजेश कैरू, संदीप बहल और जयबीर कैरू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed