फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   contenment zone, police road block, people

साहब! कॉलोनी में मेरा घर है, दवा लेकर आया हूं, जाने दो न प्लीज...

Thu, 29 Apr 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
contenment zone, police road block, people
भिवानी। साहब कॉलोनी में मेरा घर है दवा लेकर आया हूं, मुझे अपने घर जाने दो प्लीज... बुधवार को कंटेनमेंट जोन में पुलिस के सामने कुछ लोग इस तरह का अनुरोध करते हुए दिखे, क्योंकि उन्हें कंटेनमेंट जोन के बाहर ही पुलिस नाके पर रोका गया था। शहर के अंदर पॉश इलाका सेक्टर 13 व विद्या नगर कॉलोनी को मंगलवार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस ने सेक्टर 13 व विद्या नगर कॉलोनी के सभी मुख्य रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया। कंटेनमेंट जोन के अंदर सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही बहाल रखा गया। इसके अलावा आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाह बने रहे और घरों के बाहर घूमते दिखे। कंटेनमेंट जोन में अंदर प्रवेश से रोके जाने पर कई लोगों की नाकों पर तैनात पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। मगर पुलिस ने भी लोगों की पहचान आईडी देखने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया। विद्या नगर कॉलोनी को सील करने के दौरान महम रोड पर बड़ चौक व गोशाला के सामने नाका लगाकर मुख्य सड़क बंद किए जाने की वजह से महम जाने वाले वाहनों को भी वाया भगत सिंह चौक होते हुए जाना पड़ा।
विज्ञापन

होम आइसोलेट के लिए ये हैं प्रबंध
होम आइसोलेशन इंचार्ज डॉ. अरूण ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के अंदर जिन कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया हुआ है। उनके लिए स्वास्थ्य विभाग दवाओं की एक किट उपलब्ध कराता है। जिसमें जरूरी दवाएं दी जाती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी इलाके की आशा वर्कर के माध्यम से उनकी सेहत की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। किसी भी मरीज को कोई दिक्कत होने पर तुरंत उसे चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों पर ये होगी कार्रवाई
कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की हुई है। इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर घूमता मिलता है या फिर किसी बहाने से वह बाहर घूम रहा है तो उसके खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान अगर उसकी लापरवाही सामने आती है तो फिर डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 188 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विद्यानगर में सात व सेक्टर 13 में लगाए छह पुलिस नाके
पुलिस प्रशासन की तरफ से कंटेनमेंट जोन में शामिल इलाका सेक्टर 13 में पुलिस के छह नाके लगे हैं। वहीं विद्यानगर कॉलोनी में पुलिस ने सात नाके लगाए हुए हैं। प्रत्येक नाके पर चार पुलिस कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। ये कर्मचारी प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आईडी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दे रहे हैं। बाहरी व्यक्ति का प्रवेश बंद है।
सेक्टर 13 में बनाया कंटेनमेंट जोन, पार्कों व सड़कों पर घूम रहे थे लोग
शहर के पॉश इलाका सेक्टर 13 में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां पर मुख्य रास्तों को सील कर पुलिस नाके लगाए गए हैं। पुलिस भी किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दे रही है, लेकिन इसके बावजूद सेक्टर के अंदर लोग सार्वजनिक पार्कों व गलियों के अंदर घूम रहे हैं। हालांकि कंटेनमेंट जोन में पुलिस रायडर भी गश्त पर लगाए हैं, ताकि लोग घरों से बेवजह बाहर न निकलें। सेक्टर के अंदर ही अधिकांश अधिकारी रहते हैं वहीं सेक्टर के अंदर साढ़े तीन हजार मकान बने हुए हैं। जिनकी आवाजाही के लिए बीपीएस के सामने से ही एक मुख्य रास्ता है। इसी तरह दूर संचार एक्सचेंज की तरफ की सड़क पर भी पुलिस ने नाका लगा दिया है।
डीएसपी के नेतृत्व में निकाला पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च
पुलिस प्रशासन ने शहर के अंदर बुधवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला। उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के मुख्य रास्तों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से कोरोना संक्रमण के दौरान सामुदायिक दूरी बनाने व मुंह पर मास्क लगाने का अनुरोध किया। वहीं लोगों से ये भी अपील की गई कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगों को हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिलाया।

प्रशासन ने की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धारा 144 लोगों की भलाई के लिए ही लागू की गई है, ऐसे में नागरिकों का भी फर्ज बनता है कि वे सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। नाके पर ड्यूटी दे रहे पुलिस व अन्य कर्मचारियों के साथ उलझने का प्रयास न करें बल्कि व्यवस्था बनाने में उनका सहयोग करें। प्रशासन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सरकार के आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। कंटेनमेंट जोन में मेडिकल स्टोर व फल सब्जी की ही दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed