फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction work of Banda Bahadur Community Center is not completed

Bhiwani News: बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य नहीं हुआ पूरा

Mon, 17 Feb 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Banda Bahadur Community Center is not completed
मुकेश नागपाल।
बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ के हालात बदहाल है। पहले यह वार्ड नंबर तीन था। वार्ड में सीवर व्यवस्था बदहाल है। पीने के पानी की समस्या है। गलियों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। वहीं स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से चोरी की घटना बढ़ रही हैं। इसके अलावा कस्बे में पुर रोड पर स्थित बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है।
विज्ञापन

कम्यूनिटी सेंटर पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। इस कारण कस्बावासी परेशान हैं। सोमवार को नगर पालिका चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन रहा। इस दौरान संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने तहसील परिसर के पास लोगों से चुनावी मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

बातचीत में कस्बावासियों ने बताया कि पिछले दस साल से कस्बे में विकास का पहिया रुका हुआ है। कस्बे के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। लोगों ने बताया कि कस्बे में बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर, दमकल केंद्र, सभागार हॉल अधर में लटके हुए हैं। इसके अलावा लोग सीवर व्यवस्था, कचरा उठान की कमी, गलियों का निर्माण कार्य नहीं होने से परेशान है। कस्बे के लोगों के लिए पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कस्बे के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इससे चोरी की घटना बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर की चहारदीवारी अधर में लटकी पड़ी है। भवन के नाम पर सिर्फ सीमेंट से बने पिलर खड़े दिखाई देते हैं। रखरखाव के अभाव में व चहारदीवारी पूरी न होने से लावारिस पशु अंदर घुसे रहते हैं। भवन के लिए खाली पड़ी जगह में कंटीले झाड़ियां उग चुकी हैं। जब इस कम्यूनिटी सेंटर की नींव रखी गई थी तो कस्बे के लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें मैरिज पैलेस के लिए बाहर शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन लोगों की ये उम्मीद सिरे न चढ़ पाई।
लोगों ने बताया कि कस्बे किसी प्रकार का पार्क नहीं है। लोगों को मांगलिक कार्यक्रम करन के लिए किसी प्रकार का हॉल नहीं है। कस्बे में कोई निजी मैरिज पैलेस भी नहीं है। इससे लोगों को अपने बच्चों की शादी व कोई भी पार्टी या कार्यक्रम बाहर शहरों में महंगे खर्चे पर करने पड़ रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी होती है।

वार्ड नंबर आठ के मतदाताओं की स्थिति
महिला वर्ग के लिए आरक्षित
कुल मतदाता : 1530
पुरूष मतदाता : 767
महिला मतदाता : 763

कस्बे में कम्यूनिटी सेंटर का होना जरूरी है। इसके बारे में नगर पालिका प्रशासन को समय-समय पर अवगत करवा चुके हैं। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। लोगों के परेशानी होती है। लोगों के लिए सुबह शाम के लिए भी किसी प्रकार का पार्क नहीं है। इस बार ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे। जो कस्बे के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करेगा। - मुकेश नागपाल, कस्बावासी।

बाबा बंदा बहादुर के नाम से कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण पुर रोड पर किया जा रहा है। लेकिन भवन का ढांचा व चहारदीवारी का काम भी अधूरा है। चार साल बीत जाने के बाद भी काम बंद कर रखा है। इससे कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। कस्बे में कोई निजी मैरिज पैलेस भी नहीं है। इससे लोगों को अपने बच्चों की शादी व कोई भी पार्टी या कार्यक्रम बाहर शहरों में महंगे खर्चे पर करने पड़ रहे हैं। - नवीन कुमार, कस्बावासी।

कस्बे में सीवर व्यवस्था के हालात बदहाल है। सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक बार आते हैं। कचरा उठान धीमा है। गलियों का निर्माण कार्य हुए लंबा समय हो चुका है। बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर के का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। अगर ये कार्य पूरा हो जाता तो कस्बे के लोगों को फायदा होता। - हरीश कुमार, कस्बावासी।

कस्बे में बाबा बंदा बहादुर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य अधर में है। हाइमास्ट लाइट बंद है। इसके अलावा सीवर व्यवस्था बदहाल है। इस बार होने वाले चुनावों में ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे, जो पूरे कस्बे का समान रूप से विकास करेगा। - घमंडी हंस, कस्बावासी।


मैं विपक्षी पार्टी का पार्षद रहा। इस कारण मेरे वार्ड में विकास कार्य नहीं करवाए गए। मैंने अपने स्तर पर पूरी कोशिश की। लेकिन मेरे वार्ड में विकास कार्य नहीं करवाए गए। - बलवंत गौरी, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर तीन (वर्तमान में वार्ड आठ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed