{"_id":"646bbd47ab00a397b5071d44","slug":"construction-work-going-on-at-six-places-jam-in-the-city-due-to-change-of-route-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-17-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छह जगह चल रहा निर्माण कार्य, रूट बदलने से लग रहा शहर में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छह जगह चल रहा निर्माण कार्य, रूट बदलने से लग रहा शहर में जाम
विज्ञापन
भिवानी। छह जगह निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से ट्रैफिक को कई जगहों से डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्ट होने से शहर में वाहनों का जाम लग रहा है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तीन जगह सड़क तोड़कर निर्माण का काम शुरू किया हुआ है। वहीं एनएच अथॉरिटी रोहतक ने सड़क निर्माण के लिए करीब चार किलोमीटर दायरे की सड़क को ही वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया हुआ है। मिनी बाईपास और नए बाईपास पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वहीं सरकुलर रोड पर भी छोटे वाहन उतरने से जाम में फंस रहे हैं। कई रूट तो करीब डेढ़ साल से बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से भी लोग परेशानी झेल रहे हैं।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कार्यों की वजह से शहर में मुख्य जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य की वजह से इन रास्तों पर आने वाले वाहनों को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया है। इससे वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। हालांकि यातायात पुलिस ने जाम को सुलझाने के लिए चुनिंदा लोकेशनों पर ट्रैफिक कर्मचारी भी तैनात किए हैं, मगर गर्मी में जाम सुलझाने में ट्रैफिक कर्मचारियों को भी पसीना छूट रहा है।
शहर में इन जगहों पर बनी है ज्यादा परेशानी
शहर में नया बस स्टैंड से अग्रसेन चौक, बावड़ीगेट, दादरी गेट, हनुमान गेट, हालुवास गेट, लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज तक करीब चार किलोमीटर सरकुलर रोड वाहनों के आवागमन के लिए एक तरफ से बंद है। यहां हाईवे अथॉरिटी नई सड़क तैयार करा रहा है। लोहारू, दादरी, दिल्ली, रोहतक, हांसी, हिसार, जींद की तरफ से आवागमन करने वाले वाहनों को बाईपास के जरिये शहर से बाहर ही भेजा जा रहा है। जबकि छोटे वाहनों को देवसर चुंगी से शहर के अंदर सरकुलर रोड पर डायवर्ट किया हुआ है। घंटाघर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सीवर लाइन बदलने का काम शुरू किया है। इसकी वजह से बाजार की तरफ जाने वाली ई रिक्शा व दुपहिया वाहन भी दिनोद गेट और हांसी गेट और दादरी गेट की तरफ से सरकुलर रोड पर ही मोड़ दिए गए हैं। हालुवास गेट पर भी गहरी सीवरलाइन का काम चल रहा है। दिनोद रोड करीब डेढ़ साल से बंद है। इसकी वजह से भी लोगों को चार किलोमीटर दूर घूमकर लाइनपार की कॉलोनियों में आना-जाना पड़ता है। दिनोद गेट पर भी करीब आधी सड़क की खुदाई कर काम चल रहा है। यहां पर भी दिनभर जाम में वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के इन मार्गों पर बढ़ा ट्रैफिक
शहर में महम गेट, अग्रसेन चौक, हांसी गेट, घंटाघर क्षेत्र में छोटे वाहनों का ट्रैफिक ज्यादा बढ़ गया है। इसी तरह मिनी बाईपास पर भी औसतन डेढ़ गुणा वाहनों का आवागमन बढ़ा है। इन इलाकों में दिनभर में आठ से दस बार जाम की स्थिति बनती है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान तो हालात और बिगड़ जाते हैं। शहर का अंदरूनी सरकुलर रोड रूट बदलने की वजह से करीब डेढ़ गुणा ज्यादा वाहनों का दबाव झेल रहा है। कई रास्ते बंद होने से गलियों के अंदर भी दुपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ी है।
जिन हिस्सों में काम चल रहा है वहां से वाहनों का रूट डायवर्ट किया हुआ है। लेकिन कई जगह बिना किसी पूर्व सूचना के ही संबंधित सरकारी विभागों ने सड़क को खोदकर काम शुरू किया है, वहां पर वाहनों के आवागमन को लेकर काफी परेशानी बनी है। हमारा प्रयास है कि शहर में कहीं पर भी जाम की स्थिति न बने, इसके लिए मैं खुद पैट्रोलिंग टीम के साथ जायजा ले रहा हूं और संबंधित जगहों पर भी यातायात कर्मचारी तैनात किए हुए हैं।
-विक्रांत सिंह, प्रबंधक जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।