फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction of Jituwala Railway Overbridge stuck in limbo for three years, indefinite strike announced from July 28

Bhiwani News: तीन साल से अधर में लटका जीतुवाला रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, 28 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरने का एलान

Thu, 25 Jul 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of Jituwala Railway Overbridge stuck in limbo for three years, indefinite strike announced from July 28
जीतूवाला पर बैठक में मौजूद क्षेत्रवासी। 
भिवानी। दिनोद रोड का जीतुवाला रेलवे ओवरब्रिज पिछले तीन साल से दो विभागों के बीच फंसकर अधर में निर्माण लटका है। अब 28 जुलाई से जीतुवाला महापंचायत ने अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान कर दिया है। पुल निर्माण में अभी तक न सर्विस रोड बना है न सीवर और पानी की लाइन बदली गई हैं। इससे दिनोद रोड फाटक पार की करीब 60 हजार की आबादी पिछले तीन साल से परेशानी झेल रही है।
विज्ञापन

इसी को लेकर रेल अंडरपास महापंचायत की बैठक हुई। महापंचायत के कोषाध्यक्ष रोहताश वर्मा एवं पूर्व प्रधान अशोक यादव ने बताया कि जीतुवाला आरओबी निर्माण में हो रही देरी और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संस्थाओं की दो दिवसीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 जुलाई को सुबह 10 बजे जीतूवाला रेल फाटक पर निर्माणाधीन पुल के नीचे रेल अंडरपास महापंचायत, सुधार समिति, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रोष प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

महापंचायत के प्रधान लाला पहलवान की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बैठक को शिवकुमार गोठवाल, कृष्ण सिंह परमार, अधिवक्ता राकेश पंवार, रामशरण ठेकेदार, बगड़ावत सिंह परमार ने कहा कि पुल निर्माण में देरी से करीब 60 हजार लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आने -जाने का रास्ता अवरूद्ध है, तोड़े गए मकानों का मलबा, पानी के पाइप तीन साल से पड़े हैं, बरसाती मौसम में पैदल चलने का रास्ता भी नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों एवं ठेकेदार से बहुत बार कहा है, लेकिन वैकल्पिक मार्ग साफ नहीं कर रहे। वक्ताओं ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग पिछले 15 माह से सीवर लाइन शिफ्ट करने के कार्य को अटकाए हुए है। जिसके चलते सीवरेज लीकेज हो रही और सीवरेज का गंदा पानी सप्लाई में मिक्स होकर आ रहा है।
वोट मांगने आने वाले नेताओं को दिखाएंगे काले झंडे
प्रधान लाला पहलवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक ही नारा होगा, काम नहीं तो वोट नहीं। उन्होंने सभी राजनेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वोट लेने के सभी सत्ता पक्ष और विपक्षी नेता उनसे बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव हो जाने के बाद उन्हे याद तक नहीं किया जाता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव से पहले पुल से यातायात शुरू नहीं हुआ तो वोट मांगने आने वाले नेताओं का काले झंडे दिखा कर विरोध करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।


ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में रामशरण ठेकेदार, बृजलाल जोगी पूर्व पार्षद, अनिल पार्षद, शिवकुमार पार्षद, सुभाष यादव, रमेश वर्मा भानगढ़, डा. भुपेश झींगा, बलजीत सिंह गिल, अशोक कौशिक, इंद्र सिंह लांबा, रामसिंह वैद्य, ओमपाल चौहान, मास्टर सतबीर सिंह, नौरंग शेखावत, विक्रम सिंह राठौड़, बगड़ावत सिंह परमार रिटायर्ड बैंक मैनेजर, सुरेन्द्र सिंह राणा, दलबीर उमरा, नरबीर आर्य, डाक्टर नवल भारद्वाज, डाक्टर सुधीर सिंह तंवर, प्रभाती तंवर, सुंदर जांगड़ा, धर्मपाल आरेवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed