फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Constitution is not just a legal book but it is our self-respect and soul: Prof. Deepti Dharmani

संविधान केवल कानूनी किताब मात्र नहीं बल्कि यह हमारा स्वाभिमान और आत्मा : प्रो दीप्ति धर्माणी

Fri, 17 Jan 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Constitution is not just a legal book but it is our self-respect and soul: Prof. Deepti Dharmani
चौ बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी। 
भिवानी। हमारा संविधान केवल कानूनी किताब मात्र नहीं बल्कि यह हमारा स्वाभिमान और हमारी आत्मा है। यह बात चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने कही। धर्माणी विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित युवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे अंदर संवेदना पैदा करता है। हम अपने संविधान की अनुपालन करें उसका सम्मान करें। हम अपने अधिकारों की बात करते वक्त अपने कर्तव्यों का भी सही से निर्वहन करें। कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हम अपने संविधान का अनुपालन करें।उन्होंने युवाओं से मोबाइल के दुरुपयोग से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

बतौर मुख्य वक्ता हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार चहल ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशा नहीं करने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहभागिता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सोनल शेखावत ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही हिंदी काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान नवीन, राजकीय शिक्षण महाविद्यालय, द्वितीय ऋषित, वैश्य महाविद्यालय एवं तृतीय संगीता शर्मा, आदर्श महिला महाविद्यालय का रहा।
कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग के सुपरवाइज डॉ. वीएम बेचैन ने किया। विभाग के सुपरवाइजर ज्ञानेंद्रराज ने देश भक्ति गीत सुनाकर सभागार में उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर डॉ. स्नेहलता, डॉ. लखा सिंह, डॉ. दीपक कुमारी, डॉ. सुशीला आर्य, डॉ. महक, सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्रराज उपस्थित रहे।



चौधरी बंसीलाल कॉलेज में किया गया प्रस्तावना का वाचन

चौधरी बंसीलाल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चहल की अध्यक्षता में संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों का सार है। यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की ओर प्रेरित करती है। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुखवीर सिंह, डॉ. बजरंग, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. नीलम, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. रहमान खान, डॉ. अंजू, सरिता, और डॉ. पूनम सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।


जिला उद्योग केंद्र में कर्मचारियों ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ

भिवानी। शुक्रवार को उद्योग केंद्र में शुक्रवार को कर्मचारियों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। उप अधीक्षक रणबीर सिंह ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है। यह एक लिखित दस्तावेज है, जो सरकार और उसके संगठनों के मौलिक बुनियादी, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। यह संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों, उद्देश्यों, और लक्ष्यों को बताती है। प्रस्तावना संविधान को दिशा और उद्देश्य देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed