{"_id":"668b347b83fb879087051049","slug":"congress-made-strategy-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-119807-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई
Mon, 08 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस नेता दीपेश सारसर।
बवानीखेड़ा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
रविवार को कस्बा बवानीखेड़ा स्थित दादा कमाल मंदिर में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेश सारसर ने की। इस दौरान भाजपा की विफलताओं और कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर इस दिशा में कार्य किया जाएगा। दीपेश सारसर ने कहा कि 10 वर्ष के शासन के दौरान भाजपा विफल साबित हुई है। भाजपा कस्बावासियों को राहत पहुंचाने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं कर पाई।
इस अवसर पर राजकुमार सारसर पूर्व चेयरमैन, आज़ाद दलाल बडसी, बगड़ावत जीता खेड़ी, जसवंत गोयत कुंगड़, चौधरी ओमी खेड़ी, अमृत शर्मा पुर, ठाकुर कृष्ण नंबदार, वजीर पूर्व सरपंच, नवीन औरंगनगर, राजेश किसान नेता, कुलदीप भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनता के बीच रहने वाले को तोशाम से उम्मीदवार बनाए कांग्रेस : कमल
तोशाम। तोशाम हलके की जनता की आवाज को हर समय बुलंद रखने वाले कार्यकर्ता को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित करती है तो एकतरफा जीत होगी। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने तोशाम हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान कही।
कमल सिंह प्रधान ने कहा कि 14 जुलाई को देवराला में होने वाली सर्वजातीय महापंचायत में प्रस्ताव कांग्रेस आलाकमान को भेजा जाएगा। इसमें कहा जाएगा कि कांग्रेस अगर बीजेपी का डिब्बा बंद करना चाहती है तो तोशाम हलके में ऐसे उम्मीदवार घोषित करे जो हर आंदोलन में शामिल रहकर जनता के बीच अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
शनिवार को कमल सिंह प्रधान ने खानक, पिंजोखरा, गारणपुरा खुर्द, गारणपुरा कलां, दरियापुर, ढाणी दरियापुर, चनाना, ढाणी मिरान, मिरान, सिढाण, भेरा, जैनावास, देवास, ईशरवाल, मंढ़ान, खावा, झुल्ली, भारीवास समेत कई गांवों का दौरा किया।
इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुभाष यादव, किसान नेता बलबीर सिंह बजाड़, दयानंद हवलदार, युद्धवीर चेयरमैन, राजेश पंघाल, अजीत मेहंदा खानक, करण सिंह जैनावास, जितेंद्र, भोलू आदि मौजूद रहे।