{"_id":"6a07532126645148cd044171","slug":"congress-leaders-support-protest-against-house-demolition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151182-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर तोड़ने के विरोध में धरने को मिला कांग्रेस नेताओं का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर तोड़ने के विरोध में धरने को मिला कांग्रेस नेताओं का समर्थन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करते दीपेंद्र हुड्डा।
बवानीखेड़ा । नगर पालिका द्वारा पार्क निर्माण के नाम पर तोड़े गए घरों के विरोध में चल रहे धरने को शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक विकास सहारण, प्रदीप नरवाल, अनिरुद्ध चौधरी, जयबीर वाल्मीकि, उमेश भारद्वाज, मनमोहन भुरटाना, प्रदीप गुलिया और रेणु बाला सहित कई नेता धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज उठाई।
विधायक विकास सहारण और भिवानी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि पिछले 15 दिनों से मासूम बच्चे खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति देखकर विधायक कपूर वाल्मीकि और उनके परिजनों को नींद कैसे आती होगी।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों का स्थायी समाधान नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस विधायक कपूर वाल्मीकि को विधानसभा में बोलने नहीं देगी। प्रदीप नरवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने दर्जनों परिवारों को बेघर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों द्वारा लगाए गए टेंट तक हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नरवाल ने कहा कि जिस स्थान पर पार्क बनाए जाने की बात कही जा रही है वह वास्तव में पार्क के लिए नहीं बल्कि विधायक की पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी सरपंचों तो कभी आमजन को आगे कर मामले को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि नीयत साफ होती तो विधायक स्वयं पीड़ित परिवारों से मिलकर समाधान निकालते।