फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress' declared guarantees are just another election gimmick: JP Dalal

कांग्रेस की घोषित गईं गारंटियां केवल एक और चुनावी छलावा : जेपी दलाल

Wed, 18 Sep 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Congress' declared guarantees are just another election gimmick: JP Dalal
 तोशाम बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते भाजप
भिवानी। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र पर निवर्तमान वित्त मंत्री एवं लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल ने बुधवार को तोशाम बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से घोषित की गईं गारंटियां केवल एक और चुनावी छलावा है, जो जनता को बहाने व भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस की दो लाख युवाओं को नौकरी देने की गारंटी दरअसल एक और चुनावी धोखा है। कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज शर्मा ने साफ किया है कि यह गारंटी पर्ची और खर्ची पर आधारित होगी। खुलेआम कांग्रेस उम्मीदवार 50 वोट लाओ और एक सरकारी नौकरी पाओ का ऑफर दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में न तो लोगों को तनख्वाह मिल रही है, न ही पेंशन, जिन महिलाओं को इन्होंने पैसे दिए उनको भी वापस करने की टेंशन उन्हें हो रही है। जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को शक्ति देने का दावा अपनी गारंटी में किया है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई का पर्दाफाश हाल ही में हुआ है। कांग्रेस की महिला सांसद सैलजा को न तो सम्मानित किया गया, न ही उनकी घोषणा पत्र के विमोचन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। इसी तरह हुड्डा के समर्थकों ने खुद उनकी नेत्री सैलजा के खिलाफ जाति सूचक शब्दों और अभद्र टिप्पणियां की। यह कांग्रेस की महिला सशक्तीकरण की गारंटी की सच्चाई है, उनके केवल शब्दों में ही शक्ति और सम्मान है, वास्तविकता में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed