फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress capable of contesting Lok Sabha elections alone in Haryana: Hooda

हरियाणा में कांग्रेस अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Congress capable of contesting Lok Sabha elections alone in Haryana: Hooda
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। वे वीरवार को सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भलेराम और ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष ठा. लाल सिंह की चाची निधन पर शोक जताने के बाद कांग्रेस नेता धीरज सिंह के दादा रामकुमार सिंह की रस्म पगड़ी में शामिल हुए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी की यात्रा में हमला और एफआईआर से लेकर इंडिया गठबंधन में मची कलह सहित हरियाणा के ताजा राजनीतिक हालातों पर अपनी राय भी रखी। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी की यात्रा पर हमले व एफआईआर को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को यात्रा करने का हक है। कांग्रेस की गुटबाजी को हुड्डा ने सिरे से नकारा और कहा कि सभी एक हैं। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों गठबंधन में हैं। केवल सीट शेयरिंग को लेकर ऐसा हो रहा है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, नौकरियों व कानून व्यवस्था में एक नंबर था, वह अब महंगाई, बेरोजगारी, अपराध में नंबर वन हो चुका है। खेल व खिलाड़ियों की दुर्गति हो रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम मंदिर पर कहा कि राम सबके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed