{"_id":"67fc12c629903cabf7082907","slug":"confusion-over-virtual-inauguration-of-medical-college-bhiwani-news-c-21-1-hsr1033-605024-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मेडिकल कॉलेज के वर्चुअल शुभारंभ पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मेडिकल कॉलेज के वर्चुअल शुभारंभ पर असमंजस
Mon, 14 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर का मेडिकल कॉलेज।
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज भिवानी का सोमवार को वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में असमंजस की स्थिति है। हालांकि पीएम के कार्यक्रम में भिवानी के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ का जिक्र तक नहीं है। इसी को लेकर फिलहाल मेडिकल कॉलेज शुभारंभ टाल दिया गया है। पिछले चार दिन से लगातार प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था। लेकिन रविवार देर शाम तक सभी तैयारियों पर अचानक आराम लग गया।
बता दें कि 14 अप्रैल को हिसार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भिवानी के नव निर्मित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया जाना था। इसकी तैयारियां भी पिछले तीन दिन से की जा रही थी। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी विभाग शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने भी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। इसके अलावा तीन दिन से प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की सुविधाओं को जायजा ले रहे हैं।
उपायुक्त के अनुसार मेडिकल कॉलेज में ही शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाना था। लेकिन रविवार को सुबह अचानक से कार्यक्रम को टाल दिया गया। इसके बाद प्रशासन भी पूरा दिन असमंजस की स्थिति में रहा। रविवार को दोपहर में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य के साथ कुछ चिकित्सक भी मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहे। लेकिन कोई अधिकारी कार्यक्रम के बारे में बोलने को तैयार नहीं था कि क्यों इस कार्यक्रम को टाला गया।
विज्ञापन
अभी तक भिवानी के मेडिकल कॉलेज के पीएम द्वारा वर्चुअल तरीके से शुभारंभ को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। जैसे ही ऊपर से कोई आदेश आएगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा। फिलहाल नए मेडिकल कॉलेज में मरीजों की ओपीडी शुरू हो चुकी है।
-महावीर कौशिक उपायुक्त भिवानी।