फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Complaint given to SP for action in registered case

Bhiwani News: न्यायालय के आदेश पर लड़की पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को दी शिकायत

Mon, 22 Apr 2024 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Complaint given to SP for action in registered case
भिवानी। न्यायालय के आदेश पर लड़की पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। मामले में पुलिस पर केस दर्ज किए जाने के एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में लेबर कॉलोनी निवासी संतोष श्योराण ने बताया कि उसके भाई का गांव दिनोद में अपने नाना-नानी के यहां रहने वाली लड़की के साथ रिश्ता तय हुआ था। इसके बाद 23 जून 2023 को गांव दिनोद में बरात लेकर गए थे। वहां पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोगों के साथ शगुन को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की थी और दूल्हे से नकदी और सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली गई थी। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया तो बरात भी बैरंग लौट आई थी। इस मामले की शिकायत भी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो इस मामले में इस्तगासा न्यायालय में डाल दिया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर आरोपी लड़की पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत सदर पुलिस थाना में 11 मार्च 2024 को केस दर्ज किया गया। संतोष श्योराण ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केस दर्ज किए जाने के एक माह बाद तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में संतोष श्योराण ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। जिसमें उसने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed