फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   comissner, development, meeting, bhiwani

विकास कार्यों में बरती जाए पारदर्शिता

Wed, 10 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
comissner, development, meeting, bhiwani
विकास - फोटो : अमर उजाला
विकास कार्यों में निर्धारित मानदंडों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता बरती जाए। ये निर्देश हिसार मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को योजना विभाग की ओर से वर्ष 2015-16 में करवाए गए प्रगति कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

 मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में हुई बैठक में आयुक्त ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य जिस सरकारी एजेंसी द्वारा किए जा रहे है, उन पर कार्य की लागत और अवधि के बारे में साइन बोर्ड अवश्य लगा होना चाहिए। प्रदेश के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान हरियाणा विजन में इन कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


योजना विभाग के उप निदेशक आनंद प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2015-16 के दौरान 10 करोड़ 28 लाख 45 हजार की राशि प्राप्त हुई थी। इसमें से 7 करोड़ 32 लाख 78 हजार रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए है। सामान्य वर्ग के लिए चार करोड़ 38 लाख 80 हजार और अनुसूचित वर्ग के लिए दो करोड़ 93 लाख 98 हजार रुपये सामुदायिक विकास कार्यों पर खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि 117 सामुदायिक कार्य पूरे किए जा चुके हैं, 135 प्रगति पर हैं और एक कार्य योजना संभव ना होने के कारण लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016-17 के लिए 12 करोड़ 89 लाख 43 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। आयोजना समिति की अनुशंसा के आधार पर इस राशि को खर्च किया जाएगा। बैठक में नगराधीश महेश कुमार, एसडीएम सतपाल सिंह, बिजेंद्र हुड्डा, सतबीर सिंह जांघू, शालिनी चेतल, सीएमओ डा. रणदीप पूनिया, रणबीर देशवाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता केके वर्मा, संजीव त्यागी, राजबीर बैनीवाल इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed