फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cold, tempreture, people

दिन में भी कांपते रहे लोग

Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
cold, tempreture, people
17 फोटो ठिठुरन भरी ठंड में अलाव सेकते हुए क्षेत्रवासी। - फोटो : Bhiwani
बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट का लोगों की दिनचर्या पर भी असर दिखा और दोपहर के समय धूप खिलने के बावजूद शीतलहर के कारण लोग कांपते रहे। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते देखा गया।
विज्ञापन

पिछले करीब 10 दिन से चल रही शीतलहर ने लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया गया। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम 16.9 डिग्री तक रहा। लेकिन बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक गिर गया वहीं अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड का आलम यह रहा कि शहर की सड़कों पर लोगों का आवागमन बेहद कम रहा। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तापमान में गिरावट आने से रात के समय खेतों में पाला जमने के आसार भी बने हुए हैं। हालांकि गेहूं की फसल में इस समय तापमान गिरावट आने में फायदा है, जबकि सरसों व अन्य फसलों में इससे नुकसान की संभावनाएं भी बनी हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए ये ठंड बेरहम बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed