{"_id":"6993779972168576d402a1c4","slug":"cms-office-takes-action-against-mp-asks-for-atr-regarding-bhim-stadium-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146926-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सांसद की मांग पर सीएम कार्यालय सख्त, भीम स्टेडियम को लेकर मांगी एटीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सांसद की मांग पर सीएम कार्यालय सख्त, भीम स्टेडियम को लेकर मांगी एटीआर
विज्ञापन
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भीम स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए खेल विभाग से एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) तलब की है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने विभागीय अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी कर प्रस्तावित कार्यों व कमियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
सांसद धर्मबीर सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखे पत्र में बताया था कि भिवानी का भीम स्टेडियम करीब 38 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। स्टेडियम में वर्तमान में सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी ग्राउंड, कुश्ती हॉल और बॉक्सिंग हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद यहां अब तक स्वीमिंग पूल, इंडोर जिम हॉल और हाई मास्क लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
सांसद ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों खिलाड़ी अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं। ऐसे में आवश्यक सुविधाओं का अभाव खिलाड़ियों की तैयारी को प्रभावित कर रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने खेल विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत एटीआर प्रस्तुत की जाए। इसके बाद तैराकों के लिए आधुनिक तरणताल के निर्माण, खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए अत्याधुनिक जिम मशीनरी उपलब्ध कराने और शाम व रात के समय अभ्यास हेतु बेहतर रोशनी की व्यवस्था पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय की सक्रियता से भिवानी के खेल प्रेमियों में उत्साह है। समय रहते ये सुविधाएं उपलब्ध होने पर मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध भिवानी के मुक्केबाजों और अन्य एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी में बड़ी सहायता मिल सकेगी।