फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cm take meeting, oxygen, 3.5 mt, inspection in civil hospital

सीएम ने ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 3.5 मीट्रिक टन किया

Mon, 03 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
cm take meeting, oxygen, 3.5 mt, inspection in civil hospital
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को भिवानी जिले के कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन कोटे को 2.5 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 3.5 मीट्रिक टन करने की घोषणा की है। यह कोटा आवश्यकता पड़ने पर और अधिक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को स्थानीय लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में जिला में कोविड-19 महामारी से निपटने से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नितिन यादव, डीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, कार्यकारी उपायुक्त राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह, भाजपा जिला शंकर धूपड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने भी वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोविड की लड़ाई सबसे लंबी लड़ाई है, इसमें हम सबने अपना योगदान देना है। उन्होंने तहसीलदार व सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव में लोगों को जनता कर्फ्यू लगाने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे गांव में कोविड के प्रसार को रोका जा सके। इसके साथ-साथ लोगों को मास्क लगाने व दो गज की दूरी के नियम के पालन के लिए प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिला में सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेंटर व आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता आदि विषयों पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी का गठन किया जाए, जो ऑक्सीजन की लीकेज इत्यादि को कम करने के कदम उठाएं, जिससे उपलब्ध ऑक्सीजन को और अधिक मरीजों की जान बचाने में प्रयोग में लाया जा सकें। मरीजों को ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडर डॉक्टर की पर्ची पर ही दिया जाए। उन्होंने उपायुक्त राहुल नरवाल को निर्देश दिए कि आपात स्थिति से निपटने के लिए एक निर्धारित मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर रिजर्व में रखे जाएं ताकि आपातकालीन स्थिति में इनको उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि भिवानी में ऑक्सीजन का रिफलिंग स्टेशन होने से क्रायसिस से निपटने में सुविधा होगी।
उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा को निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की काला बाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। यदि कहीं ऐसी समस्या या शिकायत आती है तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि लॉकडाउन समय की मजबूरी है। ताकि लोग कुछ दिनों तक एक दूसरे से संपर्क में न आएं और कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके। यह जनता के लिए एक संदेश है कि समय रहते वे इस महामारी के प्रति सतर्क हो जाएं। खुद की सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकोल का पालन करें।
उन्होंने आश्वस्त किया कि हरियाणा में कोरोना महामारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। ऑक्सीजन की आपूर्ति पर दुरुस्त करने के लिए हम उड़ीसा से ऑक्सीजन की गाड़ियां मंगवा रहे हैं। आपूर्ति निर्बाध चलती रहे, इसके लिए हम खाली सिलिंडरों को हवाई जहाज के जरिये भेज रहे हैं। भिवानी में कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में मिल सके इसके लिए रेपिड टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। बैठक में सीटीएम हरबीर सिंह, लोहारू के एसडीएम जगदीश चंद्र, सिवानी के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, डॉ. राजेश, डीआरओ राजकुमार, डीएफएसी अनिल कालडा, जिला परिषद के सीईओ कुशल कटारिया, संजय यादव सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

तारा चंद अग्रवाल के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को भाजपा के पूर्व जिला प्रधान तारा चंद अग्रवाल के निधन पर उनके निवास स्थान जा कर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि ताराचंद अग्रवाल धार्मिक प्रवृति के इंसान थे। उनका निधन पार्टी व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जरूरतमंद व्यक्ति की वे हमेशा मदद करते थे। वे धार्मिक व समाज सुधार कार्यों में रुचि रखते थे। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी बातचीत की। इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी दलाल, भाजपा जिला प्रधान शंकर धूपड़, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व परिजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed