{"_id":"62e57b9a938c125f5f4b0215","slug":"cleanliness-in-the-wards-biowaste-being-thrown-in-the-open-behind-bhiwani-news-hsr638034539","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में सफाई, पीछे खुले में फेंका जा रहा बायोवेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में सफाई, पीछे खुले में फेंका जा रहा बायोवेस्ट
विज्ञापन
भिवानी। सामान्य अस्पताल के वार्डों में अब भले ही सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ हो मगर वार्ड के पीछे फैली गंदगी जिसमें बायोवेस्ट भी है, मरीजों पर संक्रमण का खतरा बना रही है। दरअसल वार्डों के पीछे खुले में ही सामान्य गंदगी के साथ बायोवेस्ट भी फेंका जा रहा है। जिस कारण अस्पताल परिसर में संक्रमण का खतरा बना है। यहां खून से सनी पट्टियां, रूई को कुत्ते मुंह में दबाए इधर-उधर घूमते आम देखे जा सकते हैं।
अस्पताल के सभी वार्डों, इमरजेंसी, ओपीडी में सफाई व्यवस्था का स्तर काफी सुधरा है। मगर बायोवेस्ट और कचरा अभी भी परेशानी बना है। दरअसल वार्डों का काफी कचरा पीछे खुले में ही फेंका जा रहा है। जिसमें बायोवेस्ट भी होता है जबकि नियमानुसार बायोवेस्ट को नियमानुसार निस्तारण करना होता है। वैसे तो बायोवेस्ट के लिए एक कंपनी को ठेका दे रखा है मगर सफाई कर्मचारी काली पॉलिथीन में बांध खुले में ही फेंक रहे है। जिस कारण अस्पताल परिसर में न केवल दुर्गंध का माहौल बना है बल्कि संक्रमण का भी खतरा बना है। यहीं नीक्कू वार्ड भी है, जहां नवजात बच्चों को रखा जाता है। एक ओर जच्चा-बच्चा वार्ड भी है।
ओपीडी में छत से गिर रहा मलबा, मरीजों पर खतरा
सामान्य अस्पताल की ओपीडी की छत भी खस्ताहाल हो चुकी है। दरअसल छत पर बारिश का पानी भरने के कारण यहां पेड़-पौधे उग आए हैं और यहां सफाई नहीं होती। जिस कारण छत से पानी टपकता रहता है। अब छत कमजोर होने के कारण बार-बार मलबा टूटकर गिर रहा है। ओपीडी में पर्ची (ट्रीटमेंट स्लिप) बनाने वाली जगह पर तो बाकायदा बैरिकेड लगा रखा है ताकि मरीज उस ओर न जाए और हादसे से बचा जा सके। यहीं नहीं जच्चा-बच्चा वार्ड, ऑपरेशन थियेटर में भी अनेक दफा छत का मलबा टूटकर गिर चुका है।
विज्ञापन
छत से टपक रहा दूषित पानी
ओपीडी के एक हिस्से में पाइप लाइन लीकेज के कारण छत से दूषित पानी भी टपक रहा है। जिस कारण फॉल्स सिलिंग भी टूटकर गिर चुकी है। बताया जाता है कि यहां गंदे पानी का कोई पाइप लीक है, जिस कारण पानी टपक रहा है।
----------
वर्जन::::
खुले में बायोवेस्ट नहीं फेंकते। वार्ड के पिछले हिस्से की जांच कर सफाई करवाई जाएगी। पूरे अस्पताल में अच्छे से सफाई के निर्देश दे रखे हैं। फिर भी कोई लापरवाही करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ एडविन, प्रधान चिकित्सा पदाधिकारी, नागरिक अस्पताल भिवानी
-डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन