{"_id":"6a7f6d0c763f89eed4026df7","slug":"cleanliness-drive-conducted-at-loharu-railway-station-message-of-cleanliness-conveyed-to-passengers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155491-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान, यात्रियों को दिया साफ-सफाई का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान, यात्रियों को दिया साफ-सफाई का संदेश
विज्ञापन
लोहारू। मेरा युवा भारत की ओर से लोहारू रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की गई और यात्रियों व आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रदीप सोहांसड़ा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों की सफाई की गई। अभियान में आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान एसएस जितेंद्र, एएसआई राजकुमार, एएसआई राजबाला, हेड कांस्टेबल बिरमति, हेड कांस्टेबल पवन, एएसआई शिशराम, हेड कांस्टेबल सरिता, कांस्टेबल जोनी, कांस्टेबल अब्दुल खान और जसबीर सहित आरपीएफ व जीआरपीएफ के कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान में शामिल लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाएगा।