फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cleaning staff will check on furlough

लगेगी सफाई कर्मचारियों की फरलो पर लगाम

Wed, 09 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 09 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cleaning staff will check on furlough
भिवानी। नगर परिषद के कर्मचारी अब फरलो नहीं मार सकेंगे। सफाई कर्मचारी भी सीधे फील्ड में जाने की बात कहकर नहीं बच सकेंगे। दरअसल अब नगर परिषद में सभी कर्मचारियों को बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगानी होगी। सुबह छह बजे सफाई करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी के लिए चार सफाई दरोगाओं को वायरलेस ऑन लाइन बायोमैट्रिक मशीन दी जाएगी। इसी महीने पूरा बायो मैट्रिक सिस्टम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले महीने प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम, नगराधीश, नप चेयरमैन भवानी प्रताप, नप अधिकारियों कार्यकारी अधिकारी व सचिव आदि ने शमहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सुबह सवेरे जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अनेक सफाई कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैर हाजिर मिले। इसके लिए गैर हाजिरी भी लगाई गई और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। मगर मुख्य समस्या है सफाई कर्मचारियों की फरलो के कारण शहर में लगे कचरे के ढेर। अब कोई कर्मचारी फरलो न मार सके इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद में अब कर्मचारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक मशीन से ऑन लाइन लगेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है और कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। सभी कर्मचारियों की आईडी बनाकर हाजिरी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

नप में अक्सर नहीं मिलते कर्मचारी
सफाई कर्मचारी ही नहीं अक्सर नप में अन्य कर्मचारी भी गायब रहते है। अधिकारियों, पदाधिकारियों के तमाम प्रयास के बावजूद इस पर लगाम नहीं लग रही। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। छोटे छोटे कार्यों के लिए कर्मचारी नहीं मिलने पर अनेक दफा चक्कर लगाने पड़ते है। कुछ लोग इसकी प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत करने के साथ-साथ सीएम विंडों पर भी शिकायत कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड में ही लगेगी हाजिरी
बायोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने के फैसले पर कुछ जेई, सफाई कर्मचारियों ने दलील दी है कि उनका तो फील्ड वर्क रहता है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सुबह छह बजे सफाई कार्य शुरू होता है, ऐसे में किस समय हाजिरी लगाये। विभाग ने इसके लिए भी प्लानिंग बनाई है और शहर में चार दरोगाओं को हाथ वाली ऑन लाइन बायोमैट्रिक मशीन दी जाएगी। यह बहुत कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की पर्ची काटने जैसी रहेगी।
नप में है 250 कर्मचारी
नगर परिषद में करीब 250 कर्मचारी है। इनमें करीब दो सौ सफाई कर्मचारी है। ये नियमित कर्मचारी है। इनके अलावा 160 अनुबंधित और 75 ठेके के तहत लगाए गए सफाई कर्मचारी है।

वर्जन:::
नगर परिषद में अब बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। जल्द ही मशीनें लग जाएंगी। फील्ड के सफाई कर्मचारियों के लिए चार सफाई दरोगाओं को ही वायरलेस ऑन लाइन बायोमैट्रिक मशीन दी जाएगी।
हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed