फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Classes for girls from sixth to twelfth will be held in the new campus.

Bhiwani News: छठी से बारहवीं तक नए परिसर में लगेंगी छात्राओं की कक्षाएं

Sat, 16 Mar 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Classes for girls from sixth to twelfth will be held in the new campus.
भिवानी। भगत सिंह चौक के समीप शहर के दूसरे राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति विद्यालय में नए सत्र से छात्राओं की कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। इसमें छठी से बारहवीं तक छात्राओं की कक्षाएं नए परिसर में लगेंगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण का काम चल रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। शहर के एक कन्या स्कूल को पीएमश्री का दर्जा मिला है जिसमें एचबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई हो रही है। वहीं मॉडल संस्कृति कन्या स्कूल में सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम से छात्राओं की कक्षाएं लगेंगी। फिलहाल मॉडल संस्कृति विद्यालय को सीबीएसई पैटर्न में शामिल किया हुआ है। वहीं इसकी कक्षाएं सेक्टर 13 के सरकारी स्कूल में लग रही हैं।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक स्थित लोहड़ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को मॉडल संस्कृति के नए बहुमंजिला भवन परिसर की चहारदीवारी और मिट्टी भरत के साथ पार्किंग निर्माण का काम अंतिम चरण में है। ये भवन करीब साल भर से बनने के बाद सिर्फ इसलिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा था कि चहारदीवारी नहीं थी। अब शिक्षा विभाग ने चहारदीवारी और पार्किंग के लिए 91 लाख का बजट से काम शुरू कराया था, जो पूरा होने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ स्कूल को अब मॉडल संस्कृति कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिल चुका है। नए शिक्षा सत्र से भगत सिंह चौक स्थित नए परिसर में कक्षाएं संचालन की तैयारी की जा रही है। चहारदीवारी और पार्किंग स्थल निर्माण का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। इस विद्यालय के शुरू होने से आसपास के गांवों की छात्राओं को भी अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई की पढ़ाई का लाभ मिलेगा।
- नरेश महता जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article