{"_id":"5f9ef8508ebc3e9b7a5bff82","slug":"class-9th-to-12th-classe-reopen-students-school-administration-bhiwani-news-rtk5810574189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल बोले - अधिक आए विद्यार्थी तो सम-विषम के आधार पर लगाएंगे कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल बोले - अधिक आए विद्यार्थी तो सम-विषम के आधार पर लगाएंगे कक्षाएं
विज्ञापन
भिवानी। सात माह बाद आज से स्कूलों मेें रौनक लौटेगी। सरकार के नौवीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने भी अपने यहां कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम कर लिए हैं।
बच्चों में संक्रमण न फैले, इसके लिए सभी स्कूल अपने स्तर पर प्लानिंग बनाने में जुटे हैं। कोई ज्यादा संख्या में विद्यार्थी होने पर सम-विषम अनुक्रमांक के अनुसार कक्षाएं लगाने पर विचार कर रहा है तो कुछ कक्षाओं में सामुदायिक दूरी के साथ बैठाने की। सरकार की ओर से भी निर्देश हैं कि कोरोना से बचाव के लिए स्कूलों में सिर्फ कक्षाएं लगेंगी। न सुबह की प्रार्थना होगी और न ही लंच। सिर्फ तीन घंटे स्कूल खुलेंगे और इस दौरान सिर्फ पढ़ाई ही होगी। सोमवार से तीन घंटे के लिए नौवीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थी स्कूल जा सकेंगे।
विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से बुलाया जाएगा स्कूल
नई गाइडलाइन के अनुसार सोमवार नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाएंगे। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों से अनुमति पत्र लाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। बिना अनुमति पत्र के स्कूल में प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इन चार कक्षाओं में करीब दो हजार छात्राएं हैं। वहीं सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं से बारहवीं तक करीब 1300 विद्यार्थी हैं। स्कूल में अभिभावकों के अनुमति पत्र के बाद ही विद्यार्थियों की संख्या का पता चल पाएगा। अधिक संख्या होने पर स्कूल प्रशासन विद्यार्थियों के स्कूल आने के लिए सम, विषम या फिर कोई अन्य व्यवस्था करेगा।
एक कक्षा में बैठेंगे 20 से 25 विद्यार्थी
कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों में उचित सामुदायिक होनी आवश्यक है। जिसके लिए स्कूल प्रशासन को कक्षा अनुसार व्यवस्था करनी होगी। सामुदायिक दूरी के विषय को ध्यान में रखते हुए कक्ष में 20 से 25 विद्यार्थियों को ही बैठाया जाएगा। जिसके लिए स्कूल प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था कर ली है।
तीन घंटे में होगी सभी विषयों की पढ़ाई
तीन घंटों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। लॉकडाउन से पहले स्कूल में छह घंटे तक पढ़ाई होती थी। अब शिक्षकों को तीन घंटों में ही सभी विषयों की पढ़ाई करवानी होगी। इन तीन घंटों में ही स्टाफ को विषयों की समय सारणी बनाकर सभी विषयों की कक्षाएं लेनी होगी।
कुछ प्राइवेट स्कूलों के खुलने का लेकर संशय
पिछले सप्ताह जिले के कुछ स्थानों पर प्राइवेट स्कूल पर छोटे बच्चों को पढ़ाए जाने का मामला सामने आया था। जिसकी गुप्त सूचना पर सीएम फ्लाइंग टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर प्राइवेट स्कूल में छापे मारे थे। जिसके लिए स्कूल पर कार्रवाई की गई। प्राइवेट स्कूल पर कार्रवाई के बाद कुछ प्राइवेट स्कूलों के खुलने को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में संशय है।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- मास्क प्रयोग।
- हाथ सैनिटाइज करना व छिड़काव करना।
- उचित सामुदायिक दूरी।
- थर्मल स्क्रीनिंग।
- साबुन से हाथ धुलवाना।
- अभिभावकों के अनुमति पत्र।
- विद्यार्थी या स्टाफ की सेहत का ध्यान।
वर्जन
नई गाइडलाइन के अनुसार सरकार ने नौवीं और बारहवीं की कक्षा लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार सोमवार से नौवीं और 12वीं के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। विद्यार्थियों को जारी किए गए अनुमति पत्र के हिसाब से उनके स्कूल में आने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सम, विषम या अन्य कोई व्यवस्था की जाएगी।
- किरण गिल, प्रधानाचार्य, राकवमावि, भिवानी।
वर्जन-
स्कूल में नौवीं से लेकर बारहवीं तक करीब 1300 विद्यार्थी है। विद्यार्थियों को गाइडलाइन के बारे में जानकारी दे दी है। कोरोना से बचाव के लिए सभी प्रबंध कर दिए गए हैं। मास्क प्रयोग, सामुदायिक दूरी, सैनिटाइजर की विशेष व्यवस्था की गई है।
- शिवकुमार, प्रधानाचार्य, सेठ किरोड़ीमल वमावि. भिवानी।