{"_id":"64188860da718912bc076d44","slug":"class-10-science-paper-leaked-science-paper-canceled-for-murthal-and-mandora-exam-centers-bhiwani-news-c-21-hsr1034-85008-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर हुआ लीक, मुरथल और मंडोरा परीक्षा केंद्रों का साइंस का पेपर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर हुआ लीक, मुरथल और मंडोरा परीक्षा केंद्रों का साइंस का पेपर रद्द
Mon, 20 Mar 2023 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Mar 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केद्रं पर जांच करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को दसवीं के विज्ञान विषय की परीक्षा में प्रदेशभर से 3,14113 परीक्षार्थी शामिल हुए। सोनीपत के मुरथल-एक के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर विज्ञान का पेपर लीक हुआ। इसी तरह मंडोरा-1 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में भी साइंस का पेपर लीक हो गया। बोर्ड प्रशासन ने दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर हुए साइंस के पेपर को रद्द कर दिया है। एक केंद्र अधीक्षक, एक उपकेंद्र अधीक्षक सहित 12 पर्यवेक्षकों पर गाज गिरी है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उड़नदस्ते ने सोनीपत के मंडोरा-1 परीक्षा केंद्र पर सामूहिक रूप से नकल करने और कराए जाने पर केंद्र में हुए साइंस के पेपर को रद्द कर दिया। इस केंद्र के केंद्र अधीक्षक धनराज पीजीटी, उप केंद्र अधीक्षक कमलेश पीजीटी, पर्यवेक्षक बिजेंद्र सिंह टीजीटी को नकल कराते हुए पकड़ा। उन्हें कार्यभार मुक्त कर इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को भी लिखा गया है। बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने सोनीपत के मुरथल-1 परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक जितेंद्र टीजीटी, अश्वनी टीजीटी को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया।
मुरथल के राकवमावि केंद्र पर साइंस अध्यापिका अनूप कुमारी को परीक्षा केंद्र के समीप एक कमरे से साइंस विषय की परीक्षा संबंधी नकल सामग्री तैयार कर परीक्षार्थियों तक पहुंचाते हुए रंगेहाथ पकड़ा। नकल सामग्री भेजे गए दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता जींद ने मिनर्वा जींद परीक्षा केंद्र पर दो फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा देते हुए पकड़ा। केंद्र अधीक्षक ने असल और फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता हांसी ने उगालन परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक सुमन कुमार पीआरटी, भाटला केंद्र पर बलवान सिंह टीजीटी, होडल प्रश्नपत्र दस्ता ने सोहंद केंद्र के पर्यवेक्षक मुकेश कुमार पीआरटी को कार्यभार मुक्त किया। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता रेवाड़ी ने सहारनवास केंद्र के पर्यवेक्षक वीना पीजीटी, सरोज टीजीटी, और गुरुग्राम एसटीएफ ने दुलहेड़ा केंद्र के पर्यवेक्षक सुप्रभा, बुपनियां केंद्र के पर्यवेक्षक निंजू पीआरटी, एसटीएफ-2 ने गंगोला परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक आशा टीजीटी, अभयपुर केंद्र के प्रतिभा टीजीटी को कार्यभार मुक्त किया। सोमवार को विभिन्न उड़नदस्तों ने नकल के 15 केस दर्ज किए।