{"_id":"32141f4ca87cac867d3fde45b8316bb1","slug":"claimed-the-lives-of-at-least-get-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक कम मिलने पर जीवन लीला समाप्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक कम मिलने पर जीवन लीला समाप्त की
भिवानी
Updated Fri, 06 Jun 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा में कम अंक मिलने पर छात्र ने ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नगर के सामान्य अस्पताल में करवाया। शव परिजनों का सौंप दिया है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड आठ निवासी सचिन ने बारहवीं कक्षा में कम अंक प्राप्त होने पर ट्रेेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि सचिन ने बारहवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की। अब बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो उसे 72 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। परिणाम देखने के बाद से ही सचिन बेहद आहत चला आ रहा था।
विज्ञापन
वह अपने कॅरिअर को लेकर काफी सपने देख रहा था। लेकिन रिजल्ट आने से वह काफी सदमे में था। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल ने बताया कि हिसार से जयपुर जाने वाली ट्रेन से कटकर सचिन की मौत हो गई। घटना चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पातुवास के समीप हुई।
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने इसकी सूचना चरखी दादरी राजकीय रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम कर परिजनोें को सौंप दिया।
रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई दीपक के बयान पर इत्त्तफाक से ट्रेन से कटकर मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है। सचिन के भाई दीपक ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में नंबर कम आने से वह काफी परेशान चल रहा था।