फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CJM distributed food items to villagers in village Dhanana.

Bhiwani News: गांव धनाना में सीजेएम ने ग्रामीणों को वितरित की खाद्य सामग्री

Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
CJM distributed food items to villagers in village Dhanana.
गांव धनाना में बरसाती पानी निकासी व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते सीजेएम
भिवानी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)-कम-सह सचिव पवन कुमार ने गांव धनाना में जाकर ग्रामीणों को खाद्य सामग्री वितरित की और बरसाती पानी निकासी की समस्याओं का जायजा लिया। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दिनों में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की होती है। गांव धनाना के कई मोहल्लों में बरसात के बाद पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का उद्देश्य केवल न्याय उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों की सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहयोग देना भी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीएलएसए की ओर से ग्रामीणों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। पवन कुमार ने कहा कि विधिक सेवाएं प्राधिकरण समय-समय पर समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचकर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराता है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और डीएलएसए स्टॉफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed