{"_id":"68c6f81138396731ef0f241c","slug":"civil-hospital-is-being-renovated-at-a-cost-of-rs-45-crore-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139680-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: साढ़े चार करोड़ की लागत से नागरिक अस्पताल का किया जा रहा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: साढ़े चार करोड़ की लागत से नागरिक अस्पताल का किया जा रहा नवीनीकरण
Sun, 14 Sep 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक।
भिवानी। शहर के घंटाघर चौक स्थित चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा साढ़े चार करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का कार्य जारी है। फिलहाल अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों को नया बनाया जा रहा है और वाहन पार्किंग के लिए शेड की तैयारी चल रही है। भवनों को रंग-पेंट कर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
अस्पताल में लंबे समय से मरीजों के लिए सुविधाओं की कमी थी। मरीजों की सुविधा के लिए लगाया गया लिफ्ट सिस्टम बंद पड़ा है। अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण बंद हो रहा है। छतों से सीलिंग सीट टूटकर गिर रही हैं। अस्पताल में सीवर व्यवस्था बदहाल है। दवा वितरण केंद्र पर दवाओं का टोटा रहता है। मरीजों के लिए बेड, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी रहती है। वेटिंग हॉल में बैठने के लिए कुर्सियों की कमी है। वार्डों के बाहर मधुमक्खियों के छत्ते मरीजों को डराते हैं। पीने के पानी के लिए वाटर कूलर कई स्थानों पर बंद रहते हैं।
सुंदरीकरण का कार्य शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि पूरे अस्पताल भवन को नया लुक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ये किया जा रहा है कार्य
नागरिक अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों को नया बनाया जा रहा है और भवनों पर डिजाइनदार सीट लगाई जा रही हैं। वाहन पार्किंग के लिए शेड की तैयारी चल रही है। इसके अलावा चिकित्सकों के लिए ओपीडी कक्ष, मरीजों के लिए वेटिंग हॉल, आपात विभाग, दवा वितरण केंद्र और शौचालयों को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है। छतों पर नई लाइट सिस्टम लगाई जा रही हैं। भवन को रंग-पेंट कर सभी विभागों के नाम बोर्ड लगाए जा रहे हैं ताकि मरीज आसानी से जान सकें कि कौन सा विभाग कहां है।
मरम्मत कार्य के चलते वेटिंग हॉल में चल रहा है आपात विभाग
नागरिक अस्पताल का आपात विभाग मरम्मत कार्य के चलते फिलहाल मरीजों के लिए बनाए गए वेटिंग हॉल में चल रहा है। वेटिंग हॉल में मरीजों के दस बेड लगाए गए हैं। यहीं से मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। आपात विभाग का स्पेस बढ़ाने और नया प्रवेश द्वार बनाने के लिए पूरे विभाग को खाली किया गया है। इस कारण मरीजों को भी शिफ्ट करना पड़ा।
बंद पड़ा है लिफ्ट सिस्टम
अस्पताल में मरीजों के लिए लगाए गए चार लिफ्ट लंबे समय से बंद हैं। बुजुर्ग मरीजों को वार्ड तक जाने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। सुंदरीकरण के साथ अब लिफ्ट सिस्टम को भी ठीक करने की तैयारी है।
बदहाल है सीवर व्यवस्था
अस्पताल में सीवर व्यवस्था खराब स्थिति में है। सीवरों के ढक्कन खुले पड़े हैं जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। बारिश के समय सीवर ओवरफ्लो होकर पानी अस्पताल परिसर में बहने लगता है और बदबू फैल जाती है।
नागरिक अस्पताल भवन का साढ़े चार करोड़ से नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों को नया बनाया जा रहा है और वाहन पार्किंग के लिए शेड लगाया जाएगा। भवनों का रंग-पेंट का कार्य लगभग पूरा हो गया है। फिलहाल भवनों पर डिजाइनदार सीट लगाकर नया लुक दिया जा रहा है। पूरे अस्पताल परिसर में जहां भी भवन संबंधित कमी है सभी ठीक की जाएंगी। – लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, भिवानी।