फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civil hospital, fallciling, patient

ओपीडी में गिरी फालसीलिंग, बाल-बाल बचे मरीज

Fri, 22 Jan 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
civil hospital, fallciling, patient
सामान्य अस्पताल की ओपीडी में छत से गिरी फॉलसीलिंग। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक ही छल से फाल-सीलिंग गिर गई। जिस समय फाल-सीलिंग गिरी वहां पर कई मरीज भी ओपीडी में चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे और वेटिंग हॉल में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। छत से अचानक ही मलबा गिरा तो मरीजों में भी हड़बड़ी मच गई और मरीज दूर भागने लगे। हादसा ओपीडी के वेटिंग हॉल में हुआ। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई मरीज नहीं आया।
विज्ञापन

भिवानी जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी (बाह्य विभाग) में शिशु रोग जांच कक्ष के सामने ही मरीजों के लिए वेटिंग हॉल (इंतजार कक्ष) की छत से अचानक फाल-सीलिंग नीचे गिर गई। इसकी वजह यह थी कि छत में पिछले कई दिनों से पानी की लीकेज हो रही थी। पानी भी छत से टपक रहा था। इसी दौरान छत पर लगी फाल-सीलिंग भी पानी के रिसाव से कमजोर हो गई और वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक नीचे आ गिरी। जिस समय फाल-सीलिंग नीचे गिरी वहां ओपीडी में चेकअप कराने के लिए आई महिला मरीज वहां बैठी हुई थी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को भी मिली। जिसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर यहां के हालातों का जायजा लिया और उस जगह को खाली करा दिया गया। गौरतलब होगा कि अस्पताल परिसर में पहले भी फॉल सीलिंग गिरने के हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed