Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civic,issuse,sdm,office

चार दिन से आरसी, लाइसेंस न बनने पर लोगों ने जताया रोष, पहुंची तोशाम एसडीएम

Sat, 11 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic,issuse,sdm,office
अटल सेवा केंद्र में फाइल जाम करवाते हुए लोग - फोटो : Bhiwani
भिवानी उपमंडल में पिछले चार दिनों से पब्लिक के जरूरी काम अटके हुए हैं। रोजाना ही एसडीएम ऑफिस में लाइसेंस व वाहन आरसी व अन्य कागजात के करीब 350 मामले आ रहे हैं। इन आरसी व लाइसेंस पर अथॉरिटी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं हो पाने की वजह से लोग भी इधर-उधर भटक रहे हैं। कई वाहन चालकों के लर्निंग लाइसेंस की तो अंतिम तिथि ही 10 जनवरी तक दी हुई हैं, ऐसे में एसडीएम के न होने से उनके समक्ष भी दुविधा बनी है, अगर निर्धारित तिथि पर काम नहीं बनें तो उन्हें लेट फीस और जुर्माना देना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी के एसडीएम सतीश कुमार को सीएम का ओएसडी नियुक्ति किए जाने के बाद से ही एसडीएम का पद खाली है। पांच जनवरी को एसडीएम ने भिवानी से एसडीएम का चार्ज छोड़ दिया था, जिसके बाद उनकी जगह किसी दूसरे अधिकारी को यहां नहीं भेजा गया। जब उपमंडल कार्यालय से जुड़े जनता के काम प्रभावित होने लगे तो मामला कमिश्नर तक पहुंचा। इसके बाद रोहतक कमिश्नर ने तोशाम की महिला एसडीएम सुभिता ढाका को भिवानी एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। लेकिन महिला अधिकारी ने भी जब चार्ज नहीं संभाला तो शुक्रवार को लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें महिला अधिकारी को फोन पर ही दर्ज करानी शुरू कर दी। इसके बाद तोशाम की एसडीएम ने दोपहर बाद भिवानी एसडीएम के अतिरिक्त पदभार को भी अधिकारिक रूप से संभाल लिया। वहीं, अटल सेवा केंद्र में आने वाले सभी उपभोक्ताओं के काम निपटाने के निर्देश दिए। अटल सेवा केंद्र में आने वाले लोगों का भी कहना था कि पिछले चार दिनों से लाइसेंस और आरसी बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। उनके आवेदन तो जमा हो रहे हैं और ऑनलाइन निर्धारित फीस भी जमा हो चुकी हैं, लेकिन लाइसेंस व आरसी बनाने की प्रक्रिया बंद है। कर्मचारियों से पूछे जाने पर उनका सिर्फ एक ही जवाब होता है कि एसडीएम नहीं हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सतीश कुमार का तबादला होने के साथ ही उनके संबंधित उपमंडल में ऑनलाइन अथॉरिटी हस्ताक्षर बंद कर दिए थे। उनकी जगह किसी दूसरे अधिकारी को कार्य नहीं सौंपा गया था, इस वजह से चार दिन तक एसडीएम कार्यालय में किसी के पास भी हस्ताक्षर की अथॉरिटी नहीं थी। इस वजह से एसडीएम कार्यालय में मेनुअल फाइलों का भी ढेर लग गया। वहीं जनता के काम भी प्रभावित होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है चालक लाइसेंस व वाहन आरसी बनाने की प्रक्रिया
कोई भी नया चालक लाइसेंस व वाहन आरसी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बनाई गई है। इसमें अटल सेवा केंद्र के अंदर बैठे कर्मचारी उपभोक्ताओं के आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा कराते हैं और फिर उन्हें निर्धारित फीस जमा कराने के बाद एक रसीद देते हैं। इस कार्य में एक सप्ताह का समय भी निर्धारित किया हुआ है। दस्तावेजों की ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन भी होती है और फिर उस पर संबंधित अथोरिटी के ऑनलाइन ही हस्ताक्षर के बाद आरसी व चालक लाइसेंस जारी कर दिया जाता है। लेकिन चार दिनों से भिवानी में कोई एसडीएम नहीं होने से इस तरह की समस्याएं आई। आवेदन भी जमा नहीं हो पा रहे थे। इस वजह से जनता की परेशानी और भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed