{"_id":"6ac55508a14c2aa9420757d4","slug":"citywide-blockade-imposed-following-the-kidnapping-of-a-minor-multiple-police-teams-engaged-in-the-search-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158267-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नाबालिग के अपहरण के बाद शहर में की नाकाबंदी, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नाबालिग के अपहरण के बाद शहर में की नाकाबंदी, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं
विज्ञापन
भिवानी। शहर के तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी से मंगलवार शाम एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। शिकायत मिलते ही शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई लेकिन देर तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा।
तोशाम बाईपास क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार युवक ले गया। सूचना मिलते ही सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, साइबर सेल, थाना और चौकी पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की।
पुलिस ने तोशाम बाईपास क्षेत्र में भी नाकाबंदी कर संभावित रास्तों की जांच की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि लड़की बाइक पर जिस युवक के साथ गई वह उसे पहले से जानती थी या उसके गायब होने के पीछे कोई अन्य कारण है।
विज्ञापन
सीआईए की दोनों टीमें तलाश में जुटीं
नाबालिग की तलाश में सीआईए की दोनों टीमें जुटी हैं। शहर थाना पुलिस एसएचओ जनरैल सिंह ने बताया कि नाबालिग के अपहरण की सूचना मिलने के बाद सभी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और लड़की की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।