फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City's sewer system to be strengthened at a cost of 34.5 crore; two tenders to open on July 14 and 16.

Bhiwani News: साढ़े 34 करोड़ से सुदृढ़ होगी शहर की सीवर व्यवस्था, 14 और 16 जुलाई को खुलेंगे दो टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
City's sewer system to be strengthened at a cost of 34.5 crore; two tenders to open on July 14 and 16.
दादरी रोड का सीवरेज टिटमेंट प्लांट।
भिवानी। शहर की सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब साढ़े 34 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत 14 और 16 जुलाई को दो अहम टेंडर खोले जाएंगे। हालांकि टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद नई सीवर लाइन बिछाने और पुराने डिस्पोजल के जीर्णोद्धार का काम मानसून के बाद ही शुरू हो सकेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग करीब एक माह बाद वर्क ऑर्डर जारी करेगा। परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से शहर में लगभग 23 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। दूसरे चरण में देवसर चुंगी स्थित पुराने डिस्पोजल का साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी क्षेत्र की सीवर व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर में नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का टेंडर 14 जुलाई को खोला जाएगा जबकि पुराने डिस्पोजल के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का टेंडर 16 जुलाई को खुलेगा। पुराने डिस्पोजल की वर्तमान क्षमता 9 एमएलडी है जिसे अपग्रेड कर 21 एमएलडी किया जाएगा। इससे पुराने शहर के दूषित पानी की निकासी के साथ बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी के दबाव को भी आसानी से संभाला जा सकेगा।
विज्ञापन

डिस्पोजल के नवीनीकरण के तहत नई पंपिंग मशीनरी लगाने के साथ नया टैंक भी बनाया जाएगा। इसके अलावा बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग टैंक तैयार किया जाएगा। वहीं सीवर सुदृढ़ीकरण के दूसरे हिस्से में नई सीवर लाइन बिछाने, पुराने सीवर मैनहोल बदलने और पंपिंग स्टेशनों की मशीनरी को अपग्रेड करने का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून में ठप सीवर वाले इलाकों में बिगड़ेंगे हालात
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग समय रहते शहर में सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण का काम शुरू नहीं करा पाया। इसका असर इस मानसून में भी उन इलाकों पर पड़ेगा जहां सीवर लाइनें जर्जर हैं। बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रह सकती है। यदि यह कार्य मानसून से पहले पूरा हो जाता तो इन इलाकों में काफी राहत मिल सकती थी। इसके अलावा शहर के कुछ हिस्सों में सीवर लाइन स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त है। इनकी मरम्मत के लिए विभाग अलग से टेंडर जारी करेगा जिसकी मंजूरी अभी नहीं मिल पाई है।

मानसून की दस्तक के बाद 80 फीसदी नालों की ही हुई सफाई
शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अपने अधिकार क्षेत्र के मुख्य बरसाती नालों की सफाई करा रहा है। अब तक करीब 80 फीसदी नालों की ही सफाई हो सकी है जबकि यह कार्य मानसून से पहले पूरा होना चाहिए था। अब बारिश शुरू होने के बाद नालों की सफाई का अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि सफाई के बाद बाहर निकाली गई गंदगी दोबारा नालों में पहुंचने की आशंका है। कई स्थानों पर नालों से निकाली गई गाद और कचरा किनारों पर ही छोड़ दिया गया है जिससे बारिश के दौरान इसके फिर नालों में बहकर जाने की संभावना बनी हुई है।



जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से कराए गए दो टेंडर 14 और 16 जुलाई को खोले जाएंगे। इसमें नई सीवर लाइन का टेंडर 14 जुलाई को खुलेगा जबकि 16 जुलाई को डिस्पोजल सुदृढ़ीकरण कार्य का टेंडर खोला जाएगा। करीब एक माह बाद इनके वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। ये दोनों ही काम मानसून बीतने के बाद शुरू होंगे। इस अवधि के दौरान विभाग जिन हिस्सों में सीवर को लेकर ज्यादा समस्या है वहां वैकल्पिक प्रबंध कराए गए हैं। - सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed