फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City's sanitation master plan stalled for three and a half years; services in 31 wards affected.

Bhiwani News: साढ़े तीन साल से अटका शहर की सफाई का मास्टर प्लान, 31 वार्डों में व्यवस्था हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
City's sanitation master plan stalled for three and a half years; services in 31 wards affected.
भिवानी का नगर परिषद कार्यालय।
भिवानी। नगर परिषद का शहर में नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने के लिए तैयार किया गया मास्टर प्लान पिछले साढ़े तीन साल से प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार कर रहा है। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना के लागू न होने के कारण शहर के 31 वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित है और कई नई कॉलोनियां आज भी सफाई कर्मचारियों की पहुंच से बाहर हैं।
विज्ञापन

करीब पौने तीन लाख आबादी वाले भिवानी शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है। शहर के आसपास अनेक नई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं लेकिन इनमें से कई क्षेत्रों में वर्षों से नियमित सफाई व्यवस्था नहीं है। नगर परिषद ने करीब साढ़े तीन साल के दौरान सात बार संशोधन के साथ सफाई का मसौदा मुख्यालय भेजा है लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

फिलहाल शहर में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट का कार्य भी अधूरा है। घरों से कचरा उठाने के लिए टिप्पर ऑटो तो पहुंच रहे हैं लेकिन गलियों की सफाई व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है। नगर परिषद के अनुसार नए मानकों के अनुरूप योजना में बदलाव भी किए जा चुके हैं और शहर में नियमित सफाई व्यवस्था के लिए करीब 350 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है सफाई का मास्टर प्लान
नगर परिषद भिवानी ने सर्वेक्षण के बाद शहर के 31 वार्डों में 513 किलोमीटर क्षेत्र को सफाई कार्य के लिए चिह्नित किया था। बाद में सरकार के नए मानकों के अनुसार वर्ग मीटर के आधार पर सफाई व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। इसके तहत उच्च, मध्यम और निम्न श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रथम चरण में 300 वर्ग मीटर क्षेत्र वाले वीआईपी एरिया को शामिल किया गया। दूसरे चरण में 500 वर्ग मीटर क्षेत्र के लिए एक सफाई कर्मचारी की तैनाती का प्रावधान मध्यम श्रेणी में किया गया। इसी प्रकार 700 वर्ग मीटर क्षेत्र को निम्न श्रेणी में रखा गया है जहां एक सफाई कर्मचारी तैनात होगा। भिवानी शहर से प्रतिदिन करीब 125 टन कचरा निकल रहा है।

शहर के इन इलाकों में नहीं हो रही गलियों में सफाई
सर्कुलर रोड से बाहर स्थित कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित है। नगर परिषद के पास वर्तमान में करीब 275 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से अधिकांश सरकारी कार्यालयों, वीआईपी क्षेत्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तैनात हैं। दिनोद रोड, बैंक कॉलोनी, हांसी रोड स्थित देव नगर कॉलोनी, कोंट रोड तथा ढाणा रोड क्षेत्र की कई कॉलोनियों में नियमित सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। सर्कुलर रोड की सफाई स्वीपिंग मशीन के साथ-साथ मैनुअल तरीके से भी करवाई जा रही है



शहर के बचे हुए क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करवाने के लिए मसौदा मुख्यालय भेजा हुआ है। जिसे मंजूरी मिलते ही शहर में नियमित रूप से सफाई का कार्य सुचारू रूप से शुरू करवा दिया जाएगा। मंजूरी मिलने तक स्वीपिंग मशीन से शहर में सफाई करवाई जा रही है। किसी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -राजाराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed