फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   City sanitation and garbage collection remained stalled even after the festival; sanitation workers staged a protest.

Bhiwani News: त्योहार के बाद भी ठप रही शहर की सफाई और कूड़ा उठान, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
City sanitation and garbage collection remained stalled even after the festival; sanitation workers staged a protest.
शहर के नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।
भिवानी। रक्षाबंधन त्योहार के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान ठप रहा। शनिवार को नगर परिषद और दमकल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। कूड़ा प्वाइंटों पर कचरे के ढेर बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों ने रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया और बाद में शहर में विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जयहिंद पहलवान और अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान अजय श्योराण ने संयुक्त रूप से की। धरने का संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत और पब्लिक हेल्थ ब्रांच प्रधान राजकुमार चांगिया ने किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

सीटू के जिला सचिव अनिल कुमार और पूर्व जिला प्रधान राममेहर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद करे। उन्होंने कहा कि 13 मई को उच्च स्तर पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर समझौता हुआ था और सरकार ने उस पर सहमति भी जताई थी। इसके बावजूद मांगों का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के प्रदर्शन को अधिकार मंच के नेता सुखदेव पालुवास, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य नेता सुखदर्शन सरोहा, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान सदीक डाडम, पीडब्ल्यूडी के जिला प्रधान अनिल बागड़ी, छात्र नेता सुमित बराड़ और जेजेयू से संदीप पंघाल ने समर्थन दिया। विरोध प्रदर्शन में राज्य सचिव पुरुषोत्तम, जिला सचिव रमेश कुमार, शिक्षा बोर्ड से अशोक पिलानिया, महावीर चांग, बलजीत गुजारानी, सुमेर सिंह और रमेश चंद्र मुंढाल ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed