फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   city, police, nakabandi, entry, point, festival, trafick police

आज से शहर के मुख्य बाजार और एंट्री प्वाइंट पर लगेंगे नाके

Fri, 07 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 07 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आज से शहर के मुख्य बाजारों और शहर के एंट्री प्वाइंटों पर नाका बंदी करने की तैयारी है। शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पांच और शहर के अंदर बाजारों में पांच नाके लगाए जाएंगे। जहां से हैवी व्हीकल की एंट्री रोकी जाएगी।
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। अक्तूबर माह में 10 बड़े त्योहार हैं। नवंबर माह में शादी सीजन शुरू हो जाएगा। बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण ट्रैफिक मैनेज करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए हैवी व्हीकल की एंट्री पर रोक लगाने की योजना बनाई है। शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों पर नाके लगाकर सुबह आठ से देर सायं आठ बजे तक हैवी व्हीकल की एंट्री बैन की जाएगी। इसके अलावा शहर के अंदरूनी भीड़-भाड़ वाले बाजारों के एंट्री मार्गों पर नाके लगाकर चार पहिया वाहनों की एंट्री बैन की जाएगी।
विज्ञापन

यहां-यहां लगेंगे नाके
* सेक्टर 13 मोड़
* महम रोड व्हीकल एजेंसी के पास
* अनाजमंडी चौकी के पास
* रोहतक रोड
शहर के बाजारों में यहां लगेंगे नाके
* घंटाघर चौक
* नया बाजार
* शहर थाना के पास
* गोशाला मार्केट के पास
* हांसी गेट
* हालु बाजार
* दादरी गेट
--
नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र
सुभाष यादव, एसएचओ, ट्रैफिक थाना पुलिस ने बताय कि शहर के सभी मुख्य बाजारों व सड़कों के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। फुटपाथ पर स्टॉल लगी है, तो लोग सड़क पर चलने और वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से नगर परिषद से संपर्क साधा जा रहा है। इस बारे में जल्द ही पत्र लिखकर भी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फेस्टिवल सीजन में भीड़ आने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाकेबंदी की जा रही है। शहर के एंट्री प्वाइंट व बाजारों में नाके लगाए जाएंगे। शुक्रवार से नाकेबंदी की जाएगी।
सुभाष यादव, एसएचओ, ट्रैफिक थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed