फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Citizens' problems are being solved under one roof: Ajay Chopra

एक ही छत के नीचे हल हो रहीं नागरिकों की समस्याएं : अजय चौपड़ा

Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Citizens' problems are being solved under one roof: Ajay Chopra
डीआरडीए हाॅल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा। स्
भिवानी। सीईओ जिला परिषद अजय चौपड़ा ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निपटारा एक ही छत के नीचे किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इन शिविरों की समीक्षा करते हैं इसलिए लोगों को चाहिए कि वे अपनी समस्याएं बेझिझक इन शिविरों में अधिकारियों के समक्ष रखें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होते हैं। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में सीईओ अजय चौपड़ा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और समाधान के नाम पर खानापूर्ति न करें। प्रयास किया जाए कि कोई भी शिकायत दोबारा न खोली जाए।
विज्ञापन

शिविर में ईश्वर मान ने अवैध वोट कटवाने की शिकायत, बवानीखेडा निवासी सज्जन कुमार ने हुडा पार्क की समस्या सहित अनेक नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में डीडीपीओ आशीष मान और डीआरओ सुशील शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed