{"_id":"695d477291cb378cdf0663f6","slug":"citizens-are-getting-free-aadhaar-registration-correction-and-other-services-adc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-144993-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों को आधार पंजीकरण, दुरुस्ती व अन्य सेवाएं मिल रही हैं निशुल्क : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों को आधार पंजीकरण, दुरुस्ती व अन्य सेवाएं मिल रही हैं निशुल्क : एडीसी
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को आधार पंजीकरण, दुरुस्ती (सुधार) और अन्य सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। नागरिक अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड से संबंधित कार्य निशुल्क करवा सकते हैं। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जिले में आधार कार्ड पंजीकरण और दुरुस्ती सेवाओं को सुचारू रूप से विभिन्न रजिस्ट्रार एजेंसियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि क्रीड द्वारा संचालित केंद्रों में लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र भिवानी, बीडीपीओ ऑफिस सिवानी ब्लॉक, बीडीपीओ ऑफिस बवानी खेडा, बीडीपीओ ऑफिस तोशाम, बीडीपीओ ऑफिस लोहारू (एमसी) और बीडीपीओ ऑफिस लोहारू में नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। एडीसी ने बताया कि डब्ल्यूबीसीडी विभाग द्वारा संचालित केंद्रों में डब्ल्यूसीडीपीओ ऑफिस भिवानी, बीडीपीओ ऑफिस कैरु, डब्ल्यूसीडीपीओ ऑफिस तोशाम, नगर पालिका ऑफिस लोहारू में नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं दी जा रही हैं।
सीयूडीए द्वारा संचालित केंद्रों में एमसी ऑफिस बवानीखेड़ा, सिवानी और भिवानी, आईडीबीआई बैंक भिवानी तथा डाकघर द्वारा संचालित केंद्रों में मुख्य डाकघर भिवानी, डाकघर तोशाम और डाकघर लोहारू में नागरिकों के आधार कार्ड से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। एडीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आधार केंद्रों पर जाकर आधार कार्ड का पंजीकरण, दुरुस्ती व अन्य कार्य समय रहते करवा लें।